Gorakhpur में हेड कॉन्‍स्‍टेबल पत्नी की जहर देकर हत्या; हड़पे इंश्योरेंस के 50 लाख…

Gorakhpur News: गोरखपुर में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात सरोज की जहर देकर हत्या की गई थी। फरवरी महीने में हुई घटना के बाद से जांच चल रही थी। सिपाही पति अष्टभुजा व सास-ससुर पर हत्या का केस दर्ज किया है।

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में इस साल 27 फरवरी में 38 साल की लेडी हेड कॉन्‍स्‍टेबल सरोज यादव की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सरोज के पिता ने पति अष्‍टभुज और ससुरालवालों पर बेटी की हत्‍या करने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। छह महीने बाद आई विसरा जांच रिपोर्ट में पता चला है कि सरोज को जहर देकर मारा गया। पुलिस ने पति और सास-ससुर पर हत्‍या का केस दर्ज कर लिया है। अष्‍टभुजा लखनऊ में सरकारी गनर है।

पिता का दामाद पर बेटी की पिटाई का आरोप

शाहपुर में रहने वाले हरीलाल यादव के अनुसार उनकी बेटी सरोज की शादी 11 दिसंबर, 2013 को कुशीनगर जिले और वर्तमान में लखनऊ में गनर के पद पर तैनात अष्टभुज कुमार यादव से हुई थी। शादी के बाद सरोज ने दो बच्चों को जन्म दिया। बताया गया कि अष्टभुज ने अपनी पत्नी के नाम 50 लाख रुपये का टर्म इंश्योरेंस करा रखा था। तहरीर में कहा गया कि अष्टभुज की खलीलाबाद पोस्टिंग के दौरान उसका संबंध एक महिला कांस्टेबल से बन गया। इसका विरोध करने पर उसने सरोज की पिटाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें…

Lucknow Bus Accident: लखनऊ बस हादसे में कैसे हुई 5 लोगों की मौत, पता चल गई वजह

27 फरवरी की रात उसने साजिशन पत्नी को जहर खिला दिया। अगले दिन देर रात मायकेवालों को सूचना दी गई कि सरोज की तबीयत खराब है। जब तक परिवारजन पहुंचे, सरोज दम तोड़ चुकी थी। शाहपुर थाना प्रभारी नीरज राय ने बताया कि अष्टभुज, उसके पिता रामप्यारे यादव और मां रीता यादव पर केस दर्ज किया गया है। जल्‍द उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें…

UP News: प्रेमिका ने कराया प्रेमी पर एसिड अटैक, शादी ना करने से थी नाराज…

 

Back to top button