UP News: सौतेली मां बनी हैवान, कुल्हाड़ी से मासूम का धड़ किया अलग…

Gorakhpur News: गोरखपुर के पिपराइच थाना के इमलिया उर्फ़ विजहरा में सौतेली मां ने मासूम बच्ची को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया।

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक सौतेली मां ने तीन साल की मासूम बच्ची का सिर धड़ से अलग कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से ऐसा करने के बाद आरोपी सौतेली मां घर से भागने लगी। तभी गांववालों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। बच्ची के शव के पास सिंदूर का टीका लगा था। गांववालों को तंत्र-मंत्र किए जाने का भी शक है। हालांकि पुलिस ने अभी तक तंत्र-मंत्र वाली बात की पुष्टि नहीं की है। घटना मंगलवार की आधी रात के बाद हुई।

बच्ची के शव हे पास लगे थे सिंदूर के टीके?

पड़ोसियों के मुताबिक जहां बच्ची की हत्या हुई वहां बच्ची के शव के पास सिंदूर से टीका लगाया गया था, जिससे तंत्र-मंत्र की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।परिजनों के मुताबिक आरोपी महिला की शादी 25 जनवरी 2026 को हुई थी। गांव में घटना के बाद से दहशत का माहौल है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पति की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी और पहली पत्नी से ही तीन साल की यह मासूम बच्ची थी। हत्या की सूचना मिलते ही पिपराइच थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी महिला अभियुक्ता पूजा मौर्या पत्नी त्रिवेणी मौर्या को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़े- Lucknow News: एक और ड्रम कांड! पिता को मारी गोली…शव के टुकड़े कर ड्रम में छिपाया

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला की शादी 25 जनवरी 2026 को हुई थी। पति की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी और पहली पत्नी से ही तीन साल की यह मासूम बच्ची थी। सूचना मिलते ही सीओ कैंट और पिपराइच थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़े- UP News: बेटियों ने उतारा पिता को मौत के घाट, तानों से परेशान होकर रची साजिश

Back to top button