
बीवी को नशे की गोली खिलाकर अप्राकृतिक सेक्स, क्रूरता से परेशान महिला पहुंची थाने
UP News: यूपी के आगरा जिले के महिला थाने में पति की हरकतों से तंग आकर एक महिला ने केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पति नशीली गोलियां खिलाने के बाद हाथ-पैर बांधकर शारीरिक शोषण करता है।
UP News: पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग एक महिला थाने पहुंच गई। मामला यूपी (UP) के आगरा जिले (Agra District) का है। यहां शादी के बाद महिला का अक्सर अपने पति से विवाद शुरू हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि पति बेरहमी से पिटाई करता है। पति जबरदस्ती उससे संबंध बनाता था, मनो तो नशीली गोलियां खिलाकर बेहोश (Physical Abuse) कर देता है। इसके बाद उससे संबंध बनाता है। जब वह मायके जाने की बात करती है तो भी मारपीट करता है। बात-बात पर धमकी देता है कि उसके साथ नहीं रहेगी तो जान से मार देगा।
महिला की 2019 में हुई थी शादी
महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी नवंबर 2019 में राजस्थान के एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति व अन्य ससुराल वाले मारपीट करते हैं। परेशान होकर कई बार मायके आ गई तो उन्होंने भी हर बार वापस पति के साथ भेज दिया। पति के साथ रहने से मना किया तो भी उत्पीड़न किया गया। पति कहता है कि ‘मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा।’
कमरे में बंद कर पिटाई
पीड़ित पत्नी ने आरोप लगाया कि 14 फरवरी को पति और अन्य ससुराल वालों ने कमरे में बंद कर लाठी, डंडे और लोहे की सरिया से पिटाई की। वो चीखती रही, लेकिन ससुराल वालों को रहम नहीं आया। इसके बाद उसे कमरे में ही बंद कर दिया गया।
एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि दुराचार में समझौते का मामला सिकंदरा क्षेत्र का है। युवती शादी का वादा करने पर कोर्ट में दुराचार के आरोप से पलट गई। पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की धारा में चार्जशीट लगा दी। युवती ने दोबारा प्रार्थनापत्र दिया है। आरोप लगाया है उसके साथ धोखा हुआ है। आरोपित ने शादी की तारीख निकलवा दी थी। आरोपित के घरवाले भी शादी को तैयार हो गए थे। इधर आरोपित ने साफ कहा जो करना है कर ले।