
हैरान करने वाली घटना, पत्नी ने पति की शादी नाबालिग लड़की से करा डाली…
Kanpur Marriage Fraud Case: कानपुर में तीन माह पहले किराए पर रहने आए दंपत्ति ने नाबालिग लड़की की महिला ने अपने पति से ही मंदिर में शादी करा दी।
Kanpur Marriage Fraud Case: यूपी के कानपुर में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने खुद अपने पति की शादी मकान मालिक की नाबालिग बेटी से करा दी। बेटी घर से कैश और जेवर लेकर पति-पत्नी के साथ गायब हो गई। शिक्षक पिता की शिकायत पर पुलिस ने फरीदाबाद में ढूंढ निकाला। पुलिस उन्हें पकड़ने पहुंची तो तीनों एक ही कमरे में मिले। कमरे का दरवाजा खुला तो पुलिस भी दंग रह गई। बहरहाल, पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। आरोपी दंपती को जेल भेज दिया गया है। वहीं नाबालिग लड़की का थाने में बयान दर्ज किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
मामला कानपुर के गोविंदनगर का है। यहां पर कोचिंग संचालक अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका तीन मंजिला मकान है। पहले तल को उन्होंने तीन माह पहले छत्तीसगढ़ निवासी विनय और उसकी पत्नी को किराए पर दिया था। विनय दादानगर इलाके में प्राइवेट नौकरी करता था। कोचिंग संचालक में घर में उनकी 10वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाली बेटी भी रहती है।
परिजनों का आरोप है कि दंपत्ति ने उनकी 15 वर्षीय बेटी को अपने कमरे पर बुलाना शुरू कर दिया। शुरुआती दिनों में मकान मालिक ने इस पर कोई ऐतराज नहीं जताया। हालांकि, उनकी घनिष्ठता बढ़ती जा रही थी। इसको देखकर मकान मालिक को संदेह हुआ।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपित दंपती और किशोरी को फरीदाबाद से पकड़ लिया गया। पुलिस ने दंपती को जेल भेज दिया है। किशोरी का थाने में बयान दर्ज किया गया है।