Lucknow News: फर्जी प्यार, असली ब्लैकमेलिंग…, ‘लव जिहाद’ की बड़ी साजिश बेनकाब

Lucknow News: लखनऊ में प्यार और नौकरी का झांसा देकर स्पा सेंटर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उन लड़कियों को टारगेट किया जो दूसरे शहरों से लखनऊ आई थीं।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर लव जिहाद और धर्मांतरण की साजिश का केस आया है. आरोप है कि युवक अपना नाम और धर्म छिपाकर हिंदू लड़कियों को निशाना बनाते थे। नौकरी का झांसा, प्यार का जाल, धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग का खेल. गोमती नगर थाने में दर्ज FIR ने चौंकाने वाले दावे किए हैं. कैफे की आड़ में चल रहे नेटवर्क को लेकर अब हलचल तेज हो गई है. एक पीड़िता का दावा है कि कई लड़कियों को जाल में फंसाया गया।

केंद्र में लखनऊ का स्पा सेंटर

इस मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों, कामरू जमाल और कमर हयात को नामजद किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि कामरू जमाल ने लड़कियों को धोखे में रखने के लिए अपना नाम ‘राहुल’ रखा था, जबकि कमर हयात खुद को ‘सोनू’ बताता था। आरोपियों ने लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे, जिनके आधार पर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़कियों पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया जाता था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे खेल के केंद्र में लखनऊ का स्पा सेंटर था। आरोपियों ने विशेष रूप से उन लड़कियों को टारगेट किया जो पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरे शहरों से लखनऊ आई थीं। उन्हें नौकरी दिलाने का लालच दिया जाता था। एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे और कई अन्य लड़कियों को दोस्ती के नाम पर फंसाया गया और फिर नशीला पदार्थ देकर उनका यौन शोषण किया गया।

नशीला पदार्थ देकर शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग

ब्राउन गर्ल्स कैफे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लड़कियों को बुलाया जाता था. इसके बाद नशीला पदार्थ देकर शोषण और फिर ब्लैकमेलिंग की साजिश को अंजाम दिया जाता था. यह भी दावा किया गया है कि इस साजिश का शिकार लड़कियां देश के अलग-अलग हिस्सों की हैं. ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यह नेटवर्क लखनऊ से बाहर अन्य शहरों तक तो नहीं फैला है.

इससे पहले लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज से भी धर्मांतरण से जुड़ा मामला सामने आया था. यहां एक डॉक्टर पर आरोप लगा था कि उसने लड़कियों को बहला-फुसलाकर और शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया. उस मामले ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं और जांच एजेंसियां सक्रिय हुई थीं. ताजा मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है.

Back to top button