Lucknow Airport पर कुकीज़ के डिब्बों में मिला गांजा, कस्टम विभाग ने किया गिरफ्तार

Lucknow News: लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाक से आए एक भारतीय यात्री से दो करोड़ की हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया गया। यात्री के ट्रॉली बैग से बिस्कुट के डिब्बों में छिपा गांजा बरामद किया।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लगभग 2 करोड की ड्रग्स पकड़ी गई है.  सीमा शुल्क और एयर इंटेलिजेंस की टीम ने बैंकॉक से आए एक यात्री को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 2.05 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है. यात्री को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

कुकीज़ के डिब्बों में ‘हरा नशा’

उसके ट्रॉली बैग से बिस्कुट रखे जाने वाले आठ बॉक्स की जांच हुई। जांच में बॉक्स के भीतर पालीथीन में पैक हरे रंग का पदार्थ मिला। फील्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से मौके पर ही जांच की गई तो उसमें गांजा/मारिजुआना (हाइड्रोपोनिक वीड) पाया गया। आरोपी यात्री को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

बैंकॉक से लखनऊ आने वाली फ्लाइट संख्या FD-146 से इसे तस्करी कर लाया गया. अधिकारियों को मुखबिरों से इसकी सूचना पहले मिल चुकी थी.  इसी इनपुट के आधार पर संदिग्ध यात्री को रोककर उसकी तलाशी ली गई. यह नशा बिस्कुट के डिब्बों में छिपाकर रखा गया था. यात्री के पास बरामद हुई ड्रग्स ट्राली बैग के अन्दर 8 टिन बाक्स में पाई गई. ड्रग्स का कुल वजन 5 किलो 88 ग्राम बताया जा रहा है.

Back to top button