लखनऊ के तिरंगा यात्रा में गरजे योगी, पाकिस्तान को निगल जाएगा आतंकवाद …

Tiranga Yatra in Lucknow : ऑपरेशन सिन्दूर  (Operation Sindoor) की ऐतिहासिक सफलता के बाद पूरे देश में ख़ुशी और उत्साह का माहौल है। आतंकवाद के खिलाफ इस ऐतिहासिक जीत पर भारतीय जनता पार्टी 13 मई से 23 मई तक देशभर में ‘तिरंगा यात्रा’ निकालने जा रही है. 10 दिन चलने वाली इस राष्ट्रव्यापी यात्रा का उद्देश्य हाल ही में सफल रहे ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों को हर नागरिक तक पहुंचाना है.

इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ में इस राष्ट्रीय पर्व पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ के अगुआई में शुरू हुआ और लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की सफलता के बाद सेना के शौर्य को सलामी देने के लिए बुधवार को अपने सरकारी आवास से भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को रवाना किया। सीएम योगी ने हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा का नेतृत्व किया। इस यात्रा में शहरवासियों ने जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया और तिरंगे के नीचे एकजुट होकर भारत की वीरता और शौर्य का जश्न मनाया।

यह भी पढ़ें…

UP के स्कूलों में कंप्यूटर टीचर बनने का मौका, इतने हजार पदों पर होगी भर्ती

पाकिस्तान एक विफल राष्ट्र-सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय संकट के समय धैर्य और एकता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी होती है। इस माहौल में जवानों के कारण भारत ने पाकिस्तान के हौसले पस्त किए। दुनिया ने पाकिस्तान व उसके आकाओं के बेशर्मी भरे उस चेहरे को भी देखा, जिसमें आतंकियों के जनाजे में वहां के नेता व सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए। यह चीजें दिखाती हैं कि पाकिस्तान विफल राष्ट्र है और 70-75 वर्षों में उसने केवल आतंकवाद के बीज बोए हैं। पाकिस्तान ने अपनी विफलता की कहानी ही दुनिया को बताई है।

यह भी पढ़ें…

UP के बलिया में अब मेरठ जैसा कांड, पति के टुकड़े कर कई जगह फेंके

सेनाओं ने पराक्रम का लोहा मनवाया

मुख्यमंत्री योगी अपने सरकारी आवास पर बुधवार को आयोजित भारत शौर्य तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा 22 अप्रैल 2025 को हुई पहलगाम घटना के सारे प्रमाण देने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सौ से अधिक आतंकवादियों को भारत की तीनों सेनाओं ने अपने पराक्रम का लोहा मनवाते हुए आतंकी शिविरों को नेस्तनाबूद करने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा भारत के शौर्य व पराक्रम का प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व मंत्रियों ने झंडा दिखाकर 1090 के लिए रवाना किया।
कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, राज्यसभा सदस्य, बृजलाल, संजय सेठ, विधायक पंकज सिंह, ओपी श्रीवास्तव, नीरज बोरा, जय देवी, योगेश शुक्ला व भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल,सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें…

Noida News: अवैध शराब व गांजा तस्करी में 3 गिरफ्तार, भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद

Back to top button