UP ने मारी बड़ी छलांग! SDG Index में सीधे 18वें स्थान पर पहुंचा प्रदेश

UP in SDG Index: यूपी ने SDG के इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाते हुए 29वें स्थान से सीधे 18वें पायदान पर जगह बना ली है। इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सकारात्मक बदलाव की तस्वीर बताया।

UP in SDG Index: प्रदेश ने सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की दिशा में कामयाबी की बड़ी छलांग लगाई है। नीति आयोग के ताजा एसडीजी इंडिया इंडेक्स में यूपी 29वें स्थान से उठकर सीधे 18वें पायदान पर पहुंच गया है। यह प्रदर्शन बीते वर्षों में लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की व्यापक सफलता का प्रमाण है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे महज एक आंकड़ा नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिंदगी में आए सकारात्मक बदलाव की तस्वीर बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में वैश्विक मानकों पर आधारित सतत विकास लक्ष्यों (SDG) के सापेक्ष उत्तर प्रदेश की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2018-19 में 42 अंकों के साथ ‘परफॉर्मर’ श्रेणी में शामिल उत्तर प्रदेश ने 2023-24 तक 25 अंकों की वृद्धि के साथ 67 का स्कोर हासिल कर ‘फ्रंट रनर’ राज्यों की श्रेणी में प्रवेश किया है। 2018-19 में एसडीजी इंडेक्स में 29वें स्थान पर रहा उत्तर प्रदेश आज 2023-24 में 18वें स्थान पर आ गया है।

यह भी पढ़ें…

MGNREGA के जरिए रोपे जाएंगे 12.50 करोड़ पौधे, हरियाली के साथ रोजगार भी

यह प्रगति इस अवधि में किसी भी राज्य द्वारा प्राप्त सबसे बड़ी छलांग है। एसडीजी इंडिया इंडेक्स में किसी एक राज्य द्वारा किया गया यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नीतिगत स्पष्टता, योजनाओं के ठोस क्रियान्वयन और व्यापक जनसहभागिता का परिणाम है।

यह भी पढ़ें…

Akhilesh Yadav का सरकार पर निशाना, कहा- भाजपा जाए, तो कानून-व्यवस्था आए

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बेटियों की शिक्षा और महिलाओं की सुरक्षा-सशक्तिकरण को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति जैसे अभियानों ने सामाजिक चेतना को नई दिशा दी है। स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर पहुंच और ग्रामीण इलाकों में पोषण संबंधी सुधारों का भी विशेष उल्लेख किया गया।

यह भी पढ़ें…

छांगुर बाबा पर भड़के सीएम योगी… बोलें- ऐसी सजा देंगे, जो समाज के लिए एक उदाहरण बने

 

Back to top button