Lucknow News: लखनऊ में 2 नाबालिग बच्चों का अपहरण, किडनैपर्स ने मांगे 10 लाख…

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में साइकिल चला रहे दो बच्चों को अगवा कर लिया गया। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार वालों ने तलाश शुरू की। कुछ पता न चलने पर परेशान घरवालों ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित बीजी कॉलोनी से दो मासूम बच्चों के दिनदहाड़े अपहरण अपहरण की घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी है। घटना गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे की है, जब 12 वर्षीय अर्जुन सिंह और प्रद्युम्न यादव साइकिल चलाने के लिए घर से निकले और वापस नहीं लौटे। देर शाम तक घर वापस न आने पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। वहीं, शुक्रवार सुबह दोनों के पिता के मोबाइल पर अपहर्ताओं ने मैसेज भेजकर 10-10 लाख रुपये की फिरौती मांगी।

बाहर साइकिल चलाने के दौरान हुआ अपहरण

मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना कल दोपहर की है। जब आलमबाग के रहने वाले 12 वर्षीय अर्जुन सिंह और 12 वर्षीय प्रद्युम्न यादव कल दोपहर घर के बाहर साइकिल चला रहे थे। इसी दौरान दोनों बच्चों का अपहरण कर लिया गया। परिजनों को बदमाशो ने कॉल करके 10 लाख की फिरौती मांगी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। प्रद्युमन एक निजी विद्यालय से कक्षा चार का छात्र है। उसके पिता संजय सिंह ऑटो ड्राइवर हैं। वहीं, अर्जुन कक्षा छह का छात्र है उसके पिता संजय बाइक मैकेनिक हैं। गुरुवार रात 10 बजकर 30 मिनट दोनों के परिवारीजन थाने पहुंचे।

यह भी पढ़ें…

Lucknow News: CM आवास के पास युवक ने खाया जहर, बिजली विभाग से अफसरों से था परेशान

इंस्पेक्टर आलमबाग सुभाष चंद्र सरोज के मुताबिक बच्चों की तलाश में सर्विलांस समेत पांच टीमें लगाई गई। इसके बाद सीसी फुटेज चेक किए गए तो एक संदिग्ध साइकिल से ही बच्चों को ले जाते दिखा। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों बच्चों का लोकेशन लखीमपुर खीरी में पता चला है। जिसके बाद पुलिस टीम को रवाना किया गया है।

यह भी पढ़ें…

रेड लाइट एरिया में पुलिस का बड़ा एक्शन; 21 युवतियों और 10 युवक गिरफ्तार…

 

Back to top button