Lucknow News: लखनऊ में किशोरी को धमकाकर जबरन की शादी, फिर किया दुष्कर्म

Lucknow News: लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ अपहरण, जबरन शादी और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर और धमकाकर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली।

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ सआदतगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर मोहम्मद यूसुफ अपने साथ ले गया। उसने किशोरी को धमकाकर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली और उसे पत्नी बनाकर रखा। इस दौरान उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया। तीन दिन पूर्व किशोरी किसी तरह आरोपी के चंगुल से भागकर घर पहुंची। बुधवार को किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी यूसुफ को हिरासत में ले लिया है।

मिलने के बहाने बुला कर ले गया साथ

परिजनों के अनुसार, किशोरी के पिता के निधन के बाद उसकी पढ़ाई छूट गई थी। करीब दो महीने पहले वह अपनी मां के साथ हाथी पार्क घूमने गई थी, जहां उसकी मुलाकात यूसुफ से हुई। यूसुफ ने उसका मोबाइल नंबर लिया और फोन पर बातचीत शुरू कर दी।

दिसंबर में आरोपी ने किशोरी को मिलने के बहाने बुलाया और बहकाकर अपने साथ ले गया। 13 दिसंबर को उसने मंदिर में किशोरी के साथ जबरन शादी कर ली। जब परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़े- कानपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में बवाल; छात्रों को बेल्ट और डंडों से पीटा…

जान से मारने की धमकी दी

परिजनों के विरोध पर यूसुफ ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद यूसुफ उसे लकड़मंडी में गलत काम करता रहा। विरोध करने पर पिटाई भी करता था। तीन दिन पहले वह उसके साथ बाइक से बाजार जा रही थी, तभी सआदतगंज इलाके में कुछ कार सवार यूसुफ को उठा ले गए।

मौका पाकर वह घर आ गई। इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष आर्य ने बताया कि यूसुफ को एसटीएफ किसी मामले में ले गई थी। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया था। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, POCSO एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़े- UP News: चाइनीज मांझे से मौत हत्‍या मानी जाएगी, CM योगी ने द‍िए सख्‍त न‍िर्देश

Back to top button