UP News: निजी फोटो वायरल करने की दी धमकी, लखनऊ में पत्नी ने पति पर कराई FIR

Lucknow News: लखनऊ में एक महिला ने अपने ही पति पर दहेज की डिमांड पूरी नहीं होने पर निजी तस्वीरें वायरल करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति आए दिन उसे गंदी-गंदी गालियां देता है।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रिश्तों को शर्मसार कर देने और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने ही पति मोहम्मद जहांगीर खां उर्फ अब्दुल्ला पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पति उससे दहेज की डिमांड करता है, दोस्तों के साथ अनैतिक काम करवाता है और निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देता है. छोटी-सी बात पर मारपीट कर घर से बाहर निकाल देता था।

दोस्तों के साथ करवाया अनैतिक काम

पीड़िता का आरोप है कि पति आए दिन उसे गंदी-गंदी गालियां देता है. छोटी-सी बात पर मारपीट कर घर से बाहर निकाल देता है. महिला ने बताया कि पति देर रात नए-नए दोस्तों को कमरे पर बुलाता था और उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला देता था, जिसके बाद वह बेसुध हो जाती थी. होश खोने के बाद पति अब्दुल्ला अपने दोस्तों से पत्नी के साथ अनैतिक कार्य करवाता था. जब महिला ने इसका विरोध किया, तो पति ने अश्लील मैसेज भेजकर उसे निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दे डाली।

ये भी पढ़े- UP News: बाराबंकी में जमीन गिरवी रखकर दूल्हा लाया बारात, विदाई से पहले हो गया कांड

आखिरकार परेशान होकर पीड़िता मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर पुलिस आयुक्त तक न्याय की गुहार लगाने पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए वजीरगंज थाना पुलिस ने पति मोहम्मद जहांगीर खां उर्फ अब्दुल्ला और उसके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़े- UP News: घोसी विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ में निधन, सपा को लगा बड़ा झटका

 

 

Back to top button