खामेनेई के शोक में बड़ा इमामबाड़ा और पुराने लखनऊ में दुकानें बंद, दुआओं का दौर

Lucknow News: ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई की मौत के बाद लखनऊ में तीन दिवसीय शोक का व्यापक असर दिख रहा है। पुराने लखनऊ के चौक, नक्खास और अकबरी गेट जैसे इलाकों में व्यापारियों ने अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखीं।

Lucknow News: ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद यूपी की राजधानी लखनऊ में शोक की लहर फैल गई. शनिवार को शहर के प्रमुख धार्मिक नेता मौलाना कल्बे जवाद ने तीन दिन के शोक का ऐलान करते हुए सभी इमामबारगाहों, घरों और धार्मिक स्थलों पर काले परचम लगाने की अपील की थी. खामेनेई की मौत के दूसरे दिन पुराने लखनऊ में सन्नाटा पसरा रहा। हुसैनाबाद, चौक, नक्खास, चौपटिया, अकबरी गेट, बिल्ललौचपुरा समेत तमाम क्षेत्रों की दुकाने पूरी तरह बंद रहीं।

शोक में डूबा शिया समुदाय

लखनऊ में शिया समुदाय के लोगों ने बड़े इमामबाड़े से छोटे इमामबाड़े तक दुकानों को बंद कर रखा है. इसके असावा शिया समुदाय ने तीन दिन तक शोक का ऐलान किया है. बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा पर्यटकों के लिए भी बंद रहेगा. प्रशासन ने यह एहतियातन फैसला लिया है. इसके अलावा खामेनेई के बड़े-बड़े पोस्टर इमारतों पर लगाए गए. शिया समुदाय के लोग अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत का विरोध कर रहे हैं.

बंद रहा इमामाबड़ा, पर्यटक लौटे

आयतुल्लाह खामेनेई के निधन पर शोक में बड़ा इमामबाड़ा के साथ ही पिक्चर गैलरी व अन्य पर्यटन स्थल बंद रहे। जिन लेागों को जानकारी नहीं थी वे पर्यटक सुबह बड़ा इमामबाड़ा घूमने आए और जब उन्हे पता चला कि इमामबाड़ा बंद हैं तो वे लौट गए। सोमवार को बड़ा इमामबाड़ा घूमने के लिए गाजीपुर, हरदोई, बाराबंकी से कई युवा पंहुचे थे। उन्होंने बताया कि यहां पंहुचने के बाद इमामबाड़े पर ताला देखा और पता चला कि तीन दिन के शोक में बंद हैं इसलिए वापस जा रहे हैं। अब होली के बाद दोबारा आएंगे।

यह भी पढ़ें… गो संरक्षण पर बड़ा अभियान… 12 मार्च को राजधानी में संतों का शक्ति प्रदर्शन

मौलाना कल्बे जवाद की अपील

मौलाना कल्बे जवाद की अपील की अनुसार, लखनऊ के ऐतिहासिक छोटे इमामबाड़े में शाम को विशेष शोकसभा का आयोजन होगा. शोकसभा में धार्मिक विद्वान, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होंगे. इस दौरान कुरआनखानी, दुआ और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें आयतुल्ला खामेनेई के योगदान को याद किया जाएगा. इसके अलावा कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा

यह भी पढ़ें… UP News: खामेनेई की मौत के बाद UP में हाई अलर्ट, पुराने लखनऊ में लहराए काले झंडे

आयतुल्लाह के निधन पर मौलाना कल्बे जवाद, मौलाना यासूब अब्बास ने तीन दिन के शोक की घोषणा की थी। जिसका असर सोमवार को भी दिखा। अकबरी गेट से लेकर गोल दरवाजे, चौपटिया, नक्खास, हुसैनबाद, ठाकुरगंज, मुफ्तीगंज व अन्य क्षेत्रों की दुकाने बंद रहीं। वहीं शियाओं ने घरों में काले झण्डे लगाकर मातम मनाया और विरोध दर्ज कराया।

Back to top button