
Indresh Upadhyay की दुल्हनिया की तस्वीर आई सामने, रेशम की साड़ी में मचाया धमाल
Indresh Upadhyay marriage: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने हरियाणा की शिप्रा के साथ वैदिक रीति-रिवाजों से विवाह किया। जयपुर के होटल ताज आमेर में आयोजित इस समारोह में 101 पंडितों ने मंत्रोच्चारण किया।
Shipra Indresh Upadhyay marriage: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन शिप्रा शर्मा ने लहंगे की जगह गोल्डन रेशम की साड़ी और हैवी गोल्ड जूलरी पहनकर रॉयल लुक अपनाया. सादगी और संस्कारों से भरी उनकी पहली तस्वीर हर जगह छाई हुई हैं। रमेश भाई ओझा के सानिध्य में हुए इस विवाह में बी प्राक और जया किशोरी समेत कई वीवीआईपी शामिल हुए। इंद्रेश उपाध्याय की बारात में स्वजन जमकर झूमे।
जयपुर के होटल ताज में हो रही शादी
जयपुर के होटल ताज आमेर में शुक्रवार की सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर इंद्रेश उपाध्याय का पारिग्रहण संस्कार कुंदनवन में शुरू हुआ। इंद्रेश उपाध्याय ने अग्नि को साक्षी मानते हुए शिप्रा संग वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य सात फेरे लिए। तो तालियों से वातावरण गूंज उठा। इंद्रेश उपाध्याय ने दांपत्य जीवन में प्रवेश किया तो पिता कथावाचक कृष्णचंद्र शास्त्री व माता की खुशी का ठिकाना नहीं था। हर कोई इंद्रेश उपाध्याय के पारिग्रहण संस्कार का साक्षी बनने को उत्सुक दिखाई दे रहा था।
कवि Dr. कुमार विश्वास भी पहुँचे
रमेश भाई ओझा के आचार्यत्व में वृंदावन और हरिद्वार के 101 पंडित वैदिक मंत्रोच्चारण कर रहे थे। वैदिक रीतिरिवाज से शुरू हुए पाणिग्रहण संस्कार में शामिल होने को वीवीआईपी के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। बी प्राक व जया किशोरी पहले ही समारोह में मौजूद हैं। जबकि फिल्म अभिनेता, राजनेता व संत और धर्माचार्यों भी पहुंचने लगे हैं। इस पाणिग्रहण संस्कार में कवि Dr. कुमार विश्वास भी पहुँच चुके है।
यह पूरा कार्यक्रम जयपुर के फाइव स्टार होटल ताज आमेर में हो रहा है। 5 दिसंबर यानी आज सुबह 8.30 बजे होटल में सेहराबंदी की रस्म होगी। इसके बाद बारात निकलेगी। सुबह 10.30 बजे जैगढ़ लॉन में फेरे और अन्य रस्में निभाई जाएंगी। शाम को जयमाला और आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया जाएगा।





