
UP News: कांग्रेस नेता की हैवानियत… महिला की हत्या कर तेजाब से जलाया
UP News: मेरठ में कांग्रेस नेता चंचल कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली की युवती अर्चिता अरोड़ा की हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को तेजाब से जलाकर शव मवाना के पास फेंक दिया गया।
UP News: परतापुर थाने के दिल्ली रोड स्थित अविका होटल में अंबाला की महिला की हत्या कर चेहरे पर तेलाब डाला गया। क्रेटा में रखकर शव को मवाना थाने के पौड़ी हाईवे के किनारे फेंक दिया। क्रेटा का नंबर सीसीटीवी में कैद हो गया था। उसके आधार पर पुलिस हत्यारोपितों तक पहुंची। होटल स्वामी और तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि होटल के रूम के किराए को लेकर महिला से विवाद हो गया था। महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाने की धमकी दी। तब रूम में ही महिला के चेहरे पर कंबल डालकर मौत के घाट उतार दिया था।
45 किमी कार की डिग्गी में लाश लेकर घूमते रहे
आरोपी कार में लाश लेकर मेरठ से होते हुए मवाना रोड निकल गए। कहीं चेकिंग नहीं हुई। आरोपी मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास पहुंचे और लाश को खेत में फेंक दिया। पहचान मिटाने के लिए चेहरा तेजाब से जला दिया। 21 फरवरी की शाम को लाश मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद छानबीन शुरू की गई।
महिला होटल में कई बार आ चुकी है
आरोपितों की मोबाइल काल डिटेल से पता चल रहा है कि महिला करीब एक साल से आरोपितों के संपर्क में थी। यहां पर अक्सर आती जाती रहती थी। हर बार उसके नाम पर एक रात दिन के लिए होटल का रूम बुक मिला है। पुलिस महिला के बारे में विस्तार से जानकारी जुटा रही है। उसके लिए दिल्ली और अंबाला भी जाना पड़ेगा। महिला यहां किससे मिलने आती थी। अभी तक पुलिस इस तथ्य से पर्दा नहीं उठा पाई है।
ये भी पढ़े- शादी की खुशियां मातम में बदलीं… फतेहपुर हादसे में तीन भाइयों की मौत
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने गुरुवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया पुलिस ने मेरठ-मवाना के बीच हाइवे पर टोल प्लाजा समेत 500 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। संदिग्ध क्रेटा को चिन्हित किया गया, जो रात के समय चौकी के पास आई थी। कार को ट्रेस करते हुए चार आरोपी पकड़े गए। मृतका की पहचान की।
बताया कि आरोपियों ने अपने होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को डिलीट कर दिया है। पुलिस ने डीवीआर को कब्जे में लेकर फुटेज रिकवरी के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है। आरोपियों ने होटलों में इस्तेमाल होने वाले फ्लोर क्लीनर से अर्चिता का चेहरा जलाया था। पुलिस ने इस केमिकल की बोतल भी बरामद कर ली है।
ये भी पढ़े- UP News: युवक ने पत्नी के प्रेमी को गोलियों से भूना, बोला- ‘जिसकी बीवी धोखा…





