UP News: ऑनलाइन गेम खेलते फटी दिमाग की नस, 22 साल के युवक की मौत

Meerut News: मेरठ के खैरनगर क्षेत्र निवासी कैफ ऑनलाइन गेम खेल रहा था। अचानक कैफ बेहोश होकर नीचे गिर गया। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां दो दिन के उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया।

Meerut Samachar: यूपी के मेरठ में ऑनलाइन गेम खेलते वक्त एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, परिजनों के मुताबिक गेम खेलते वक्त ब्लड प्रेशर 300 पार पहुंचने से युवक की दिमाग की नस फट गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन दो दिन बाद युवक की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक कई महीनों से उसे गेम की लत लगी हुई थी। स्वजन ने बताया कि कैफ मोबाइल पर ज्यादा सक्रिय रहता था। मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

ऑनलाइन गेम का लती हो गया था कैफ

पिता के मुताबिक शुक्रवार रात मोहम्मद कैफ अपने दोनों कानों में हेडफोन लगाकर मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेल रहा था। देर रात अचानक उसका ब्लड प्रेशर 300 से ऊपर पहुंच गया। वह बेहोश होकर बिस्तर पर गिर पड़ा। स्वजन उसे लेकर दिल्ली पहुंचे तथा सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने बताया कि ब्लडप्रेशर बढ़ने से उसके दिमाग की नस फट गई है। अंदर रक्तस्राव हो रहा है। यहां दो दिन तक कैफ को बचाने का प्रयास चलता रहा। रविवार सुबह कैफ ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

हाई बीपी की थी समस्या

फारुख ने बताया कि कैफ को ब्लड प्रेशर की समस्या थी। दस साल पहले भी उसका बीपी बेहद ज्यादा हो गया था। तभी से उसका नियमित रूप से उपचार चल रहा था। माना जा रहा है कि ऑनलाइन गेम खेलते हुए कैफ का ब्लडप्रेशर बढ़ा ओर ब्रेन हेमरेज हो गया। स्वजन ने बताया कि कैफ मोबाइल पर ज्यादा सक्रिय रहता था।

बताया गया क‍ि ऑनलाइन गेम खेलने के साथ ही वह वीडियो रील बनाता रहता था। अधिकांश मोबाइल पर सक्रिय रहने से उसे रोका जाता था लेकिन वह मानता नहीं था। कैफ के एक बहन है। स्वजन ने गेम की ज्यादा जानकारी देने व बातचीत से मना कर दिया।

उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। आसपास के लोग स्वजन को सांत्वना देते रहे। इस बारे में जब इंस्पेक्टर देहली गेट से जानकारी का प्रयास किया गया तो उन्होंने कोई जानकारी व सूचना से इन्कार किया।

Back to top button