
UP News : अमरोहा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार महिलाओं के उड़े चीत्थड़े
Amroha Firecracker Factory Blast : उत्तर प्रदेश के अमरोहा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 6 मजदूरों की मौत, कई घायल।
Amroha Firecracker Factory Blast : उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री में काम कर रही चार महिला मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव अतरासी का है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में महिला मजदूर काम कर रही थीं, तभी फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में पटाखा फैक्ट्री में काम करने वाले चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
दूर-दूर तक बिखरे मिले मजदूरों के शव
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना भयावह था कि मजदूरों के शव के टुकड़े दूर-दूर तक बिखरे मिले। घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम निधि गुप्ता, एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मलबे में दबे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया गया।
लाइसेंस की होगी जांच
हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस प्रशासन की टीमें मृतकों की पहचान करने में जुटी हैं। डीएम ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है, जो फैक्ट्री लाइसेंस, सुरक्षा मानकों और कानूनी दस्तावेजों की जांच करेगी। यह हादसा निहालखेड़ी गांव के पास स्टेट हाईवे-59 पर स्थित एक अवैध फैक्ट्री में सुबह करीब 7 बजे हुआ था और घटना के समय फैक्ट्री में 9 कर्मचारी थे।
घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर डीएम, एसपी समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया। पटाखा फैक्ट्री में राहत और बचाव कार्य जारी है।
ये भी पढ़े-
संभल में फिर चला बुलडोजर, अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई
इस विस्फोट ने देवबंद पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की याद दिला दी। 26 अप्रैल को यूपी के सहारनपुर जिला स्थित देवबंद में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था, जिसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई थी।