UP News: दामाद ने सास को मारी गोली…, प्रेम विवाह और मुकदमेबाजी बनी वजह

UP News: बिजनौर में एक दामाद ने 50 वर्षीय सास की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

UP News: बिजनौर के नहटौर थाना अंतर्गत फूलसंदा गांव में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां दामाद ने अपनी सास बबली की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी दामाद वहां से भाग निकला। सूचना मिलते ही आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद फॉरेसिंक टीम ने मौका-मुआयना कर अहम साक्ष्य एकत्र किए। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बीच-बचाव करने पर बरसाई गोली

जब झगड़ा बढ़ा, तो भावना ने अपनी मां बबली को इसकी जानकारी दी. बबली तुरंत बेटी के घर पहुंची और दामाद सजल को समझाने की कोशिश की. भावना ने आरोप लगाया कि सजल शराब पीकर उसके साथ दुर्व्यवहार करता है. इस पर जब बबली ने अपने दामाद को फटकार लगाई और बेटी के साथ मारपीट न करने की नसीहत दी, तो सजल आगबबूला हो गया.

गुस्से में पागल सजल ने पहले अपनी पत्नी भावना को थप्पड़ों और घूसों से बुरी तरह पीटा. जब मां बबली ने बीच-बचाव कर अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की, तो सजल ने पास रखा 315 बोर का तमंचा निकाला और सीधे बबली के सिर में गोली मार दी.

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

गोली की आवाज सुनकर गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. आरोपी सजल वहां से फरार हो गया. ग्रामीण आनन-फानन में लहूलुहान बबली को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है.

ये भी पढ़े- Noida News: T-20 वर्ल्ड कप पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीमें गठित कीं. बिजनौर के एसपी पूर्वी अमित किशोर ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सजल को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

ये भी पढ़े- लखनऊ में बढ़ी पुलिस की ताकत… CM Yogi ने 50 QRT बाइकों को किया रवाना

Back to top button