
‘द फैमिली मैन’ को-स्टार पर ड्रग्स तस्करी का आरोप, आगरा ANTF ने मुंबई से दबोचा
Agra ANTF: एनटीएफ की आगरा यूनिट ने ‘द फैमिली मैन’ और ‘फर्जी’ सहित कई अन्य फिल्मों और वेब सीरीज में सहायक कलाकार के रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति को MDMA की तस्करी के मामले में मुंबई से गिरफ्तार किया है।
Agra ANTF: यूपी की आगरा पुलिस (UP ANTF) ने बेव सीरीज में काम करने वाले एक ऐसे कलाकार को पकड़ा है जो खतरनाक नशीले पदार्थ एमडीएमए की तस्करी और सप्लाई करता था। पकड़ा गया मान सिंह ‘फर्जी’ और ‘द फैमिली मैन’ जैसी वेब सीरीज में बतौर को-स्टार काम कर चुका है। मुंबई में ही रहने के दौरान आगरा में सूखे नशे का की सप्लाई यहां के युवाओं को करता था। आरोपी पर एमडीएमए जैसे खतरनाक नशीले पदार्थ की तस्करी और सप्लाई का आरोप है।
आरोपी का नेटवर्क और तकनीकी ट्रैकिंग
इससे पहले मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बार फिर महाराष्ट्र में MDMA ड्रग्स बनाने वाले बड़े कारखाने का भंडाफोड़ किया था. जहां इस कार्रवाई में पुलिस ने ₹115 करोड़ रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया. यह कार्रवाई मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 7 ने की थी. पुलिस के अनुसार, यह बड़ा MD ड्रग्स का कारखाना सातारा ज़िले के जावली तालुका के सावरी गांव के एक खेत में चल रहा था.
मुंबई से आगरा लाया गया आरोपी
एएनटीएफ लखनऊ के निर्देशन में वॉन्टेड अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एएनटीएफ लखनऊ के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ यूनिट आगरा द्वारा वॉन्टेड चल रहे अभियुक्त मानसिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को नियमानुसार कार्रवाई कर मुंबई से लाकर थाना न्यू आगरा में दाखिल किया गया और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की गिरफ्त में 7 आरोपी
इस कारखाने का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने मुलुंड में MD ड्रग्स बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सातारा में छापा मारा और कारखाने का पर्दाफाश किया. इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.
NTF आगरा यूनिट आरोपित से पूछताछ में यह पता लगा रही है कि वह आगरा में किसे माल दिया करता था। अभी तक कितना माल भेज चुका है। नशे की तस्करी से कमाई रकम से उसने क्या-क्या संपत्ति जुटाई है। पिछले दिनों आगरा में भी एमडीएमए बेचने के आरोप में दो युवकों को पकड़ा गया था। उसने यह बताया था कि वे दिल्ली से माल लेकर आया करते थे।





