UP News: पत्नी के अफेयर के शक में पति बना हैवान…,टुकड़ों में मिला युवक का सड़ा-गला शव

Saharanpur News: सहारनपुर में लापता युवक का शव 18 दिनों बाद ढमोला नदी में सड़ी-गली हालत में मिला है। 3 नवंबर को युवक की उसके पड़ोसी ने हत्या कर दी थी।

Saharanpur News: सहारनपुर में 18 दिन से लापता अमजद का सड़ा-गला शव ढमोला नदी से तीन टुकड़ों में बरामद हुआ। पुलिस ने फरमान समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरमान को पत्नी के अवैध संबंधों का शक था। उसने अमजद को नशीली गोली देकर गला घोंटकर हत्या की, पैर काटकर बोरे में भर नदी में फेंक दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने शव के तीन टुकड़े किए और बोरे में भरकर गांव से दो किलोमीटर दूर ढमोला नदी में फेंक दिया था। हत्या के बाद फिरौती की मांग भी की गई थी।

3 नवंबर से लापता था अमजद

3 नवंबर को अमजद अचानक गायब हो गया था। परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नदी किनारे 48 घंटे तक 20 किलोमीटर लंबा सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तब कोई सुराग नहीं मिला। परिवार को शुरुआत से ही हत्या का शक था। उन्होंने गांव के फरमान, उसकी पत्नी रुखसाना, साले अमजद, शमीम और समीर पर अपहरण और हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच के दौरान पांचों को अलग-अलग दिनों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये भी पढ़े- कानपुर हैलट में बनेगा प्रदेश का पहला एयर एंबुलेंस वाला लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, 482 करोड़ की मंजूरी

पत्नी पर अवैध संबंध का शक बना हत्या की वजह

जांच में पता चला कि घटना थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा कदीम गांव की है। यहीं अमजद की हत्या की गई और बाद में शव को बोरे में बंद करके ढमोला नदी में फेंका गया। लंबे समय तक पानी में पड़े रहने की वजह से शव पूरी तरह सड़ चुका था और पहचान मुश्किल हो गई थी। तलाशी के दौरान पुलिस को रस्सी और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी मिल गया।

ये भी पढ़े- UP में कोडीन सिरप तस्करी का भंडाफोड़… जौनपुर में 1.89 लाख बोतलें बरामद

पूछताछ में मुख्य आरोपी फरमान ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी रुखसाना के मृतक अमजद से अवैध संबंध थे। इसी शक में उसने हत्या की योजना बनाई। उसने बताया कि अमजद को पहले नशीली गोली खिलाई फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या की। जब शव बोरे में नहीं आ रहा था, तो दोनों पैर काटकर अलग कर दिए।

ये भी पढ़े- संगम पर CM Yogi का दौरा…गंगा पूजन और माघ मेला के तैयारियों का करेंगे समीक्षा

Back to top button