
UP News: परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी बेबस, दरोगा का पकड़ा कॉलर…
UP News: देवरिया जिले में एक परिवार की दबंगई के आगे पुलिस टीम बेबस नजर आई। इस परिवार के एक सदस्य ने दरोगा का कॉलर पकड़ लिया। पुलिस टीम को मौके से वापस लौटना पड़।
UP News: देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र स्थित चकरा गोसाईं गांव में दबंग दीनानाथ तिवारी और उसके परिवार ने पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार कुशवाहा की टीम पर हमला कर दिया. यह घटना उस समय हुई जब पुलिस ग्राम प्रधान की शिकायत पर पंचायत भवन की बाउंड्री वॉल के पास अवैध मिट्टी कटान रोकने पहुंची थी. आरोपी ने चौकी इंचार्ज का कॉलर पकड़ा, सिपाही को थप्पड़ मारा और ईंट उठाकर पुलिसकर्मियों पर हमला करने का प्रयास किया. पुलिस को बैकफुट पर धकेलते हुए पूरे परिवार ने पत्थरबाजी की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस टीम को मौके से वापस लौटना पड़ा.
पंचायत भवन की जमीन पर कब्जा और बवाल
मामला देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के चकरा गोसाई गांव का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस पंचायत भवन की चहारदीवारी के पास मिट्टी की अवैध कटान रोकने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने दरोगा का कॉलर पकड़ लिया। पुलिस को शिकायत मिली थी कि आरोपी ने पंचायत भवन की चहारदीवारी से सटाकर मिट्टी काट दी जिससे दीवार ढह गई।
आरोपी की जमीन भी पंचायत भवन के बगल में ही है। गांव के पुराने पंचायत भवन में ही चकरा गोसाई पुलिस चौकी भी है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस टीम में दरोगा के अलावा कुछ सिपाही थे। पुलिस टीम ने आरोपी से काम रोकने को कहा तो वह उग्र हो गया।
उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। यही नहीं दरोगा का कॉलर भी पकड़ लिया। इस दौरान दूसरे पुलिस कर्मी ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी उससे भी भिड़ गया। उसने पुलिस टीम पर ईंट उठा ली।
ये भी पढ़े- UP News: शादी समारोह बना अखाड़ा, डांस को लेकर आपस में भिड़े घराती-बाराती
बैकफुट पर पुलिस, आरोपी फरार
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी बेहद बेबस नजर आ रहे हैं. आरोपी और उसका परिवार पुलिस पर इस कदर हावी हुआ कि महिला सिपाहियों को भी मौके पर बुलाना पड़ा, लेकिन बवाल थमा नहीं. पत्थरबाजी और ईंटों से हमले की धमकी के कारण पुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा. इस घटना से जिले में पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है. वीडियो में सुनाई दे रही गालियां और दबंगई ने शासन-प्रशासन के दावों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं.
ये भी पढ़े- भक्ति से शुरू… मातम पर खत्म, महाकाल के दर्शन कर लौट रहे यूपी के 4 दोस्तों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में पांच के खिलाफ नामजद और छह अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मईल थानेदार ने मीडिया को बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े- रमजान में मस्जिद सील करने का आरोप, लखनऊ विश्वविद्यालय में जमकर हुआ हंगामा





