रामपुर में अधिवक्ता हत्याकांड में वकीलों में आक्रोश, करेंगे निश्चितकालीन हड़ताल

Rampur Advocate Murder Case: रामपुर के जिला पंचायत कार्यालय में 11 फरवरी एक वकील की गोली मारकर हत्या के दी गई। इस पूरी घटना का गुरुवार को लाइव CCTV फुटेज सामने आया है। इसके बाद वकीलों में भारी आक्रोश है।

Rampur Advocate Murder: रामपुर जिले में जिला पंचायत परिसर में हुए वकील फारूख अहमद खां हत्याकांड में  वायरल हुए दो सीसीटीवी वीडियो ने पूरे घटनाक्रम पर नई चर्चाएं शुरू कर दी हैं। करीब तीन मिनट नौ सेकेंड के इन दोनों वीडियो में अधिवक्ता और जिला पंचायत कार्यालय के बाबू असगर अली के बीच हुए विवाद से लेकर गोली चलने तक की पूरी घटना क्रमवार दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

वकीलों में भारी आक्रोश

रामपुर में अधिवक्ता फारूख अहमद खां की हत्या के बाद वकीलों में भारी आक्रोश है। हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से नाराज वकीलों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल और चक्का जाम की घोषणा की है। वे जिलाधिकारी का घेराव करेंगे और हाईवे जाम करेंगे। पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है।

क्या है पूरा मामला

बुधवार को अधिवक्ता फारूख जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे थे. बताया गया कि उनकी पत्नी जिला पंचायत कार्यालय में कार्यरत हैं और फारूख उनसे मिलने गए थे. इसी दौरान कार्यालय में ही काम करने वाले आरोपी असगर अली से उनकी कहासुनी हो गई.

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई. आरोप है कि गुस्से में आकर असगर अली ने अधिवक्ता फारूख पर गोली चला दी. गोली लगते ही कार्यालय में अफरातफरी मच गई. घायल फारूख को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में वकील जिला अस्पताल पहुंच गए.

ये भी पढ़े- Lucknow News: बेकाबू कार ने बरपाया कहर! 1 की मौत और 6 घायल

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रामपुर और जिलाधिकारी रामपुर भारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने मृतक फारूख का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया. अब पुलिस जांच के बाद आरोपी द्वारा गोली चलाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़े- बदायूं में शादी की खुशियां गम में बदलीं, दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत में 3 की मौत; कई घायल

Back to top button