UP News: शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की भिड़ंत में 3 की मौत

UP News: शाहजहांपुर में घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां रोडवेज बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी है. इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है.

UP News: यूपी के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसे में तीन की जान चली गई। हादसा एक बस और कार के बीच हुआ। दोनों वाहन आमने-सामने आ गए और भीषण टक्कर में तीन की मौत और कई घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण अल्हागंज में रोडवेज बस और कार में आमने सामने की टक़्कर हो गई। इस हादसे में तीन की मौके पर ही मौत बताई जा रही है। वहीं, तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

मौके पर ही तीनों युवकों की मौत 

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब सात बजे बरेली डिपो की रोडवेज बस और कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार अरुण, ऋषभ और संजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनिल और गौरव निवासी मूड़ा भाई छतौनिया, थाना हैदराबाद, जिला लखीमपुर खीरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़े- UP News: प्रेमिका की खौफनाक साजिश, पुराने प्रेमी के साथ मिलकर नए की कर दी हत्या

मार्ग पर यातायात रहा प्रभावित 

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया गया है कि सुबह के वक्त घना कोहरा था। आशंका है। कोहरे के कारण ही हादसा होने की आशंका जताई गई है। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कारवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- Lucknow News: लखनऊ में बड़ा हत्याकांड…कमरे में मां और बाहर मिली बेटे की लाश

Back to top button