UP News: प्रेमिका ने कराया प्रेमी पर एसिड अटैक, शादी ना करने से थी नाराज…

Ballia News: यूपी के बलिया में प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो प्रेमिका ने अपने भाई के साथ मिलकर उस पर एसिड डलवा दिया। इलाज के दौरान प्रेमी की मौत हो गई।

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया के बांसडीह में तेजाब हमले के पीड़ित राजकुमार तिवारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रेम प्रसंग के चलते हुए इस हमले में वह बुरी तरह झुलस गया था। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही जिसके चलते राजकुमार की जान चली गई।

शादी से इनकार प्रेमिका ने कराया एसिड अटैक

हमले में गंभीर रूप से झुलसे राजकुमार को पहले जिला अस्पताल और फिर वाराणसी रेफर किया गया. हालांकि, कुछ दिनों बाद वह वापस बलिया आकर इलाज कराने लगा, जहां उसकी मौत हो गई. मृतक राजकुमार के परिजनों का आरोप है कि उसकी शादी की बात उसकी प्रेमिका से चल रही थी, लेकिन राजकुमार इसके लिए तैयार नहीं था. इसी बात से नाराज होकर लड़की ने अपने भाई के साथ मिलकर उस पर तेजाब डलवा दिया।

यह भी पढ़ें…

नबलिगों ने 6 साल की बच्ची से किया गैंगरेप, रुपये का लालच देकर मासूम से दरिंदगी

युवक की मौत के बाद परिजनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि यह घटना शादी को लेकर हुए विवाद के कारण हुई. प्रेमिका के भाई ने फोन से उसके प्रेमी को बुलाया, फिर इस वारदात को अंजाम दिया

यह भी पढ़ें…

पत्नी से अवैध संबंध के शक में रिटायर्ड अभियंता की हत्या, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

 

 

 

 

Back to top button