
UP News: आस्था सिंह vs रितु त्रिपाठी… कानपुर वाले वीडियो का सामने आया पूरा सच
Kanpur News: कानपुर से वायरल हुए वीडियो का पूरा सच अब सामने आया है। वीडियो में दिख रही महिला बैंक कर्मचारी आस्था सिंह ने कहा कि जानबूझकर अधूरा वायरल किया गया, जबकि पूरी घटना बैंक के सीसीटीवी में रिकॉर्ड है।
Kanpur News: यूपी के कानपुर के HDFC बैंक की एक महिला कर्मचारी का 45 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हुआ। वीडियो में महिला बैंक कर्मचारी गुस्से में कहती है ‘मैं ठाकुर हूं, बदमाशी मत करना…’. वीडियो सामने आते ही नई बहस छिड़ गई. किसी ने इसे जातिगत अहंकार बताया तो किसी ने सत्ता और सिस्टम से जोड़ दिया। सवाल उठने लगे कि आखिर एक बैंक के भीतर ऐसी बात कहने की नौबत क्यों आई? और क्या वाकई यह मामला जातिवाद का है, या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है?
यह जातिवाद नहीं आत्मसम्मान की लड़ाई है’
आस्था सिंह एचडीएफसी बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर आस्था ने कहा कि वीडियो को जानबूझकर जातिवाद का रंग दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति से उनकी बहस हो रही थी वह कोई कस्टमर नहीं बल्कि बैंक की ही एक पूर्व कर्मचारी ऋतु त्रिपाठी के पति ऋषि मिश्रा थे. आस्था के मुताबिक विवाद की शुरुआत ऋषि मिश्रा द्वारा उनकी जाति पूछने और धमकी देने से हुई.
#ViralVideos
▶️कानपुर के पनकी में एक महिला बैंक कर्मी की अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ, जो काफी सुर्खियों में रहा
▶️वीडियो में दिख रही बैंक कर्मी ने अपना पक्ष रखते हुए ये वीडियो शेयर किया है.
▶️उन्होंने बताया कि उनकी कहासुनी जिससे हुई वो कोई ग्राहक नहीं बल्कि उनकी साथी कर्मचारी… pic.twitter.com/bw7VdwDqGP— Live New India (@livenewindia01) February 10, 2026
आस्था ने बताया कि ‘मुझसे सीधे पूछा गया कि तुम कौन सी जाति की हो जो इतनी अकड़ दिखा रही हो? तब मुझे बताना पड़ा कि मैं ठाकुर हूं. अगर मैं किसी और जाति की होती तो शायद लोग इसे एक मनचले को सबक सिखाने के तौर पर देखते. लेकिन मेरी जाति की वजह से इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है.’
विवाद की असली वजह





