Basti News: जहरीले केक ने छीना घर का इकलौता चिराग! खाते ही युवक की मौत…

Basti News In Hindi: बस्ती के गौर थाना क्षेत्र में जहरीला केक खाने से 18 वर्षीय युवक अमन सिंह की मृत्यु हो गई। उसी गांव का चार वर्षीय दुर्गेश प्रजापति गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।

Basti News In Hindi: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां गांव की ही एक दुकान से खरीदकर खाए गए केक ने परिवार का चिराग बुझा दिया. केक खाने के कुछ ही देर बाद एक युवक और एक बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई. जिससे युवक की मौत हो गई तो वहीं बच्चा जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है. घटना के बाद युवक के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इलाज के दौरान युवक की मौत

वहीं, हालत गंभीर होने के कारण अमन को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान अमन (18) की मौत हो गई. वहीं, 3 वर्षीय ओंकार की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों के अनुसार, यह मामला गंभीर फूड पॉइजनिंग का लग रहा है, हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और खाद्य नमूनों की जांच के बाद ही चल पाएगा.

पुलिस ने शुरू की जांच

वहीं गौर थाने की पुलिस ने अमन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही उस दुकान की भी जांच शुरू कर दी गई है, जहां से केक खरीदा गया था. गांव में इस घटना के बाद से ही दहशत और मातम का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव की दुकानों पर बिकने वाले एक्सपायरी और घटिया क्वालिटी के खाद्य पदार्थों की जांच की मांग की है.

ये भी पढ़े- UP News: बहराइच में घर के लाल ने ही बिछा दी लाशें, परिवार को कुल्हाड़ी से काट डाला

जांच के बाद होगी कार्रवाई

वहीं मौके पर जांच करने पहुंची डीएसपी स्वर्णिमा सिंह ने इस बाबत बताया कि केक खाने से एक बच्चे की मौत की बात कही जा रही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी, जबकि दूसरे बच्चे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़े- UP News: फिरोजाबाद में पकड़ा गया सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में भागे पुरुष…

Back to top button