
‘राजनीतिक हैं ये आरोप…’, सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी ने दर्ज कराया बयान
Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बयान दर्ज कराने सुल्तानपुर पहुंचे. जिले के एमपी-एमएलए कोर्ट में उनकी पेशी हुई. यह मामला अमित शाह पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है.
Rahul Gandhi: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमित शाह के ऊपर की गई टिप्पणी के मानहानि केस में सुल्तानपुर के MP/MLA कोर्ट में पेश हुए. उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीतिक करार दिया. राहुल गांधी कोर्ट में करीब आधे घंटे तक रहे. इस मामले में अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी. इस दौरान राहुल गांधी के वकील कोर्ट में सबूत रखेंगे और सफाई पेश करेंगे. पेशी के बाद राहुल लखनऊ के लिए रवाना हो गए. राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने यह जानकारी दी.
राजनीतिक हैं ये आरोप…
पेशी के दौरान मौजूद वकीलों के अनुसार, कोर्ट पहुंचने पर राहुल ने जज को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। सुनवाई पूरी होने पर धन्यवाद भी कहा। राहुल करीब 20 मिनट तक कोर्ट में रहे। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीतिक करार दिया. मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी।
VIDEO | Uttar Pradesh: Lok Sabha Leader of Opposition and Congress MP Rahul Gandhi (@RahulGandhi) leaves from Sultanpur Court, after appearing in connection with a 2018 defamation case over alleged remarks about Union Home Minister Amit Shah.
(Full video available on PTI Videos… pic.twitter.com/wx289ea1vy
— Press Trust of India (@PTI_News) February 20, 2026
रामचेत मोची की दुकान पहुंचे राहुल
कोर्ट से निकलने के बाद राहुल रामचेत मोची की दुकान पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की। राहुल ने मोची की पोती श्रद्धा को गोद में लिया। उसके पैर में चोट देखकर उन्होंने पूछा कि क्या हुआ। परिवार ने बताया कि चोट ठीक नहीं हो रही है। इस पर राहुल ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय से बच्ची के इलाज की बात कही।
रामचेत मोची की तीन महीने पहले कैंसर से मौत हो गई थी। डेढ़ साल पहले राहुल गांधी ने उनकी दुकान पर बैठकर जूते सिले थे। बाद में उन्होंने रामचेत को सिलाई मशीन भी भेजी थी।
किसने दर्ज किया था मानहानि का केस
मानहानि से जुड़ा यह मामला अक्टूबर 2018 का है. तब सुल्तानपुर जिले के हनुमानगंज इलाके के बीजेपी के स्थानीय नेता विजय मिश्रा ने कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज किया था. विजय मिश्रा ने आरोप लगाया कि अगस्त 2018 में कर्नाटक में एक प्रचार के दौरान, राहुल ने अमित शाह के बारे में गलत बातें कहीं, जो उस समय भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे.
शिकायतकर्ता ने कांग्रेस नेता के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी ईमानदार और साफ-सुथरी राजनीति का वादा करती है, जबकि इसे एक ऐसे पार्टी अध्यक्ष लीड कर रहे हैं जो एक हत्या के केस के आरोपी हैं. हालांकि फरवरी 2024 में सुल्तानपुर की कोर्ट ने इस केस में राहुल को जमानत दे दी थी.





