UP News: युवक ने पत्नी के प्रेमी को गोलियों से भूना, बोला- ‘जिसकी बीवी धोखा…’

Uttar Pradesh News: मेरठ से सटे रामराज में दिनदहाड़े सुरेंद्र की सनातन धर्म मंदिर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद वीडियो जारी कर चौंकाने वाला बयान दिया।

Uttar Pradesh News: मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामराज कस्बे में बुधवार दोपहर प्रदीप नामक व्यक्ति ने सुरेंद्र उर्फ सुनील की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. आरोपी ने पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग का बदला लेने के लिए सनातन धर्म मंदिर के सामने इस वारदात को अंजाम दिया. मोटरसाइकिल पर आए हमलावर ने सुरेंद्र की कमर और कनपटी पर पिस्टल सटाकर तीन गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर खुद को जिम्मेदार बताया और पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए फरार हो गया.

पत्नी को भगा ले गया था इसलिए कर दी हत्या

पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र का संबंध सनौता के रहने वाले प्रदीप की पत्नी से था। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले महिला अपने पति का घर छोड़कर सुरेंद्र के साथ चली गई थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसी बात को लेकर प्रदीप और सुरेंद्र के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पहले भी बदला लेने की धमकी दी थी।

घटना के बाद आरोपी ने एक वीडियो भी जारी किया। जिसमें उसने हत्या की जिम्मेदारी ली। अपनी पत्नी को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े- त्योहार से पहले छापेमारी से मचा हड़कंप; UP में हजारों किलो मिलावटी मिठाइयां सीज…

हत्यारे का ‘डेथ वीडियो’ और पुलिस को चुनौती

वारदात के बाद आरोपी प्रदीप ने 4 मिनट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया. इसमें उसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी ‘मौत का खौफ 302’ का जिक्र किया और कहा कि उसने अपना बदला ले लिया है. आरोपी ने अपनी पत्नी और कुछ पुलिसकर्मियों को भी जान से मारने की धमकी दी.

वीडियो में वह हथियार दिखाते हुए कह रहा है कि वह ढाई मीटर का कफन साथ लेकर चल रहा है और उसे अपनी मौत की परवाह नहीं है. अपने वीडियो में वह कहता है कि जिस किसी की भी बीवी उसे धोखा दे वो मुझे बताओ, मैं उसे मारूंगा.

ये भी पढ़े- लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्राओं का बवाल; खाना खाते ही बेहोश हुई छात्रा

Back to top button