लखनऊ में राजा भैया की पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, गेट न खुलने पर काटा बवाल

UP News: लखनऊ में राजा भैया की पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. बताया जाता है कि भानवी सिंह देर रात अपनी बहन साध्वी सिंह के घर पहुंचीं. इस दौरान जब बहन ने गेट नहीं खोला तो उन्होंने हंगामा कर दिया।

UP News: उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक और कुंडा से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) और उनकी पत्नी भावनी सिंह (Bhanvi Singh) के बीच विवाद लगातार जारी है. इसी बीच राजधानी लखनऊ में कल रात भानवी सिंह का अपनी बहन से ही विवाद हो गया. दरअसल भानवी सिंह देर रात लखनऊ के सिल्वर ओक अपार्टमेंट अपनी बहन साध्वी सिंह और मां से मिलने पहुंची. मगर उनके लिए घर का दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद वहां खूब हंगामा हुआ.

घटना सोशल मीडिया पर वायरल

यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी, जहां कई यूजर्स ने इस हंगामे को राजा भैया और भानवी सिंह के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद से जोड़ा. Raja Bhaiya और Bhanvi Singh की शादी 1995 में हुई थी। अब दोनों के बीच तलाक का मामला दिल्ली के साकेत कोर्ट में चल रहा है, और भानवी सिंह ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें अवैध संबंध और मारपीट शामिल हैं. वहीं, राजा भैया के करीबी और उनके भाई अक्षय प्रताप सिंह ने इन आरोपों को निराधार बताया है।

ये भी पढ़े-

एटा में अजब घटना! समोसे लेकर अधिकारी ने बदली रेप केस रिपोर्ट, कोर्ट ने

हजरतगंज पुलिस के अनुसार, मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया, और कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई. इस घटना ने एक बार फिर राजा भैया और भानवी सिंह के पारिवारिक विवाद को सुर्खियों में ला दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भानवी सिंह को समझा-बुझाकर वापस भेजा।

ये भी पढ़े-

आगरा में गजब खेला… DIG बंगले का कर दिया सौदा, दो बार एग्रीमेंट; कैसे रची साजिश?

 

 

Back to top button