
UP News: Thar बनी कातिल! बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, मौके पर मौत
UP News: झांसी-खजुराहो हाईवे पर तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को टक्कर मारकर 600 मीटर तक घसीटा। दोनों की मौके पर मौत हो गई।
UP News: झांसी जनपद के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जिसने एक ही परिवार की खुशियां पल भर में छीन लीं. शादी समारोह से लौट रहे दो भाइयों की बाइक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
बाइक सवारों को 600 मीटर तक घसीटा
शुक्रवार को दोपहर वह रिश्तेदारी से छतरपुर से शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस आ रहे थे। जैसे ही राजकुमार बाइक लेकर हाइवे पर गांव भदरवारा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी पीछे से तेज गति से आ रही थार कार टक्कर मारती हुई निकल गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक कार के निचले हिस्से में फंस गई और बाइक सवारों को घसीटती हुई करीब 600 मीटर दूर तक ले गई। हादसे में राजकुमार और किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
ये भी पढ़े- UP News: प्रसव पीड़ा से परेशान महिला ने खोया आपा; चाकू से फाड़ा पेट…
हादसा देखकर कांप गई रूह
चमश्दीदों की मानें तो कार के नीचे बाइक फंस गई थी। बाइक सवार दो लोग इधर-उधर फिंके और पहियों के नीचे आ गए। चालक ने भागना चाहा। लेकिन, बाइक फंसी देखकर रफ्तार और बढ़ा दी। करीब 600 मीटर तक घसीटता ले गया। इधर बाद छोड़कर भाग निकला। हादसे में रानीपुर निवासी राजकुमार साहू और उनके चचेरे भाई किशोरीलाल साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हाइवे दूर-दूर तक खून से लाल हो गया।
ये भी पढ़े- UP में पत्नी का खौफनाक प्लान… प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
सूचना पर मऊरानीपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी मुकेश सोलंकी ने पुलिस बल के साथ मौका-मुआयना किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़े- UP News: कैब ड्राइवर का प्रेमजाल फिर दुष्कर्म, नवजात को ले भटक रही NEET छात्रा





