दो पिस्टल, दोनों हाथों से फायरिंग… STF से मुठभेड़ में ढेर हुआ बनारसी यादव

Uttar Pradesh Crime: वाराणसी में यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी सुपारी किलर बनारसी यादव मारा गया. पुलिस का कहना है कि वह कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त था।

Banarasi Yadav Crime File: एसटीएफ वाराणसी ने मंगलवार देर रात सारनाथ में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या में वांछित एक लाख के इनामी कुख्यात बनारसी यादव को एनकाउंटर में मार गिराया। वह गाजीपुर के गौरहट (करंडा) का निवासी था। 21 अगस्त को अरिहंत नगर कॉलोनी फेज -2 (सारनाथ) में बनारसी ने अपने साथियों अरविंद यादव उर्फ फौजी उर्फ कल्लू और विशाल के साथ महेंद्र गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के लिए उसने पांच लाख की सुपारी ली थी।

कौन था बनारसी यादव?

मुठभेड़ में मारे गए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश बनारसी यादव का आपराधिक सफर दो दशक से ज्यादा पुराना रहा है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, बनारसी यादव पहली बार वर्ष 2003 में चोरी के एक मामले में गाजीपुर जिले के खानपुर थाने से जेल गया था. यहीं से उसका आपराधिक नेटवर्क से संपर्क बढ़ा और वह धीरे-धीरे बड़े अपराधियों के गिरोह से जुड़ता चला गया.

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि उसके गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं तथा हाल के मामलों में उसकी क्या भूमिका रही. एसटीएफ और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़े- तीन सौ लड़कियां और उनके आपत्तिजनक वीडियो…, विदेशों तक बस्ती के लव जेहाद का नेटवर्क!

दोनों हाथ से चला रहा था गोली

आमने-सामने की मुठभेड़ के दौरान कुख्यात बनारसी यादव दोनों हाथ से .30 और .32 की पिस्टल से फायरिंग कर रहा था। इस दौरान एक-एक गोली निरीक्षक अनिल कुमार सिंह और निरीक्षक अमित श्रीवास्तव को लगी। बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने से उनकी जान बची। बदमाश के पास से दो पिस्टल और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किया गया है।

ये भी पढ़े- UP News: गोरखपुर में BJP नेता को मारी गोली, चार बदमाशों ने की फायरिंग

गाजीपुर के फैटू ने दी थी हत्या सुपारी

मुंबई में रहने वाले गाजीपुर के रामपुर ढकवां (खानपुर) निवासी बिल्डर एवं प्रापर्टी डीलर जोगेंद्र यादव उर्फ फैटू ने कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या की साजिश रची थी। इसमें सिंहपुर (सारनाथ) निवासी संपूर्णानंद शुक्ला उर्फ चंदन शुक्ला, सिंहपुर का पूर्व प्रधान श्यामप्रकाश राजभर उर्फ रेखा प्रधान भी शामिल थे। इन्हें सारनाथ पुलिस ने बीते 27 अगस्त को गिरफ्तार किया था। अरिहंत नगर में करीब 50 करोड़ की 40 बिस्वा जमीन के विवाद में फैटू ने अन्य के साथ हत्या की साजिश रची थी।

ये भी पढ़े- सॉरी मम्मी-सॉरी पापा…’, कोरियन गेम का टास्क पूरा कर 9वीं मंजिल से कूद गईं तीन सगी बहनें

Back to top button