
Lucknow: UGC रेगुलेशन के खिलाफ सवर्ण मोर्चा का हंगामा, बस में ठूसकर ले गई पुलिस
Lucknow UGC Protest: UGC के नए नियम के खिलाफ शनिवार को लखनऊ में बड़ा प्रोटेस्ट हुआ। सवर्ण समाज ने लोगों ने ‘काला कानून वापस लो’ की नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
Lucknow UGC Protest: राजधानी लखनऊ में आज शनिवार को परिवर्तन चौक पर सवर्ण मोर्चा के बैनर तले यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया. जानकारी के अनुसार सवर्ण मोर्चा के सदस्य पहले परिवर्तन चौक पर शांतिपूर्वक धरने पर बैठे और यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने शंखनाद कर अपना विरोध दर्ज कराया. उनका कहना था कि यूजीसी के हालिया नियम सवर्ण समाज के हितों के खिलाफ हैं और इन्हें तत्काल वापस लिया जाना चाहिए.
सुप्रीम कोर्ट ने कानून पर लगाई है रोक
बता दें कि इससे पहले भी यूपी समेत देश के कई शहरों में UGC के नए कानून के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए कानून पर रोक लगाई हुई है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा था कि प्रथम दृष्टया यह नियम अस्पष्ट है और इसके बहुत व्यापक परिणाम हो सकते हैं। इसका प्रभाव खतरनाक रूप से समाज को विभाजित करने वाला भी हो सकता है।
ये भी पढ़े- ‘बिजली महंगी क्यों?’ सांसद चंद्रशेखर ‘रावण’ ने योगी सरकार से माँगा जवाब
शीर्ष अदालत ने दायर तीन याचिकाओं पर केंद्र और यूजीसी से 19 मार्च तक जवाब मांगा। याचिकाओं में यह आपत्ति उठाई गई है कि इन नियमों में जाति-आधारित भेदभाव को केवल अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सदस्यों के खिलाफ होने वाले भेदभाव तक ही सीमित रूप में परिभाषित किया गया है।
ये भी पढ़े- प्रधानमंत्री मोदी रैली… CM योगी ने सुनिश्चित की तैयारियां, SPG ने संभाला मोर्चा
पुराना नियम बहाल
कोर्ट ने नियम 3(1)(सी) के तहत संस्थागत संरक्षण से सामान्य श्रेणियों को बाहर रखने वाली जाति-आधारित भेदभाव की गैर-समावेशी परिभाषा को स्थगित करने का निर्देश दिया था और यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्द्धन हेतु) विनियम, 2012 को बहाल कर दिया था। पीठ ने आदेश दिया था कि हम अनुच्छेद 142 के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए निर्देश देते हैं कि 2012 के विनियमन अगले आदेश तक लागू रहेंगे।
ये भी पढ़े- कृषक कल्याण में बड़ा कदम… सीएम योगी ने किसानों को भेजा तोहफा





