UP News: केंचुल, सिंदूर और चूड़ियाँ… नागिन बनने की अफवाह की चौंकाने वाली सच्चाई

UP News: यूपी के औरैया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक लड़की बिस्तर पर सांप की केंचुल, चूड़ी और सिंदूर छोड़कर फरार हो गई। इससे उसके नागिन बनने की अफवाह फैल गई।

UP News: यूपी के औरैया में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों ने मनपसंद लड़के से शादी तय नहीं की तो एक युवती ने खुद के नागिन बनने की अफवाह उड़ा दी। इसके लिए उसने बाकायदा अपने बिस्तर पर सांप की केंचुल रखी और प्रेमी के साथ भाग निकली। सोमवार को फफूंद क्षेत्र में एक युवती के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने काफी तलाशा लेकिन कुछ पता नहीं चला। खोजबीन करते हुए उसके कमरे में परिजन गए तो देखा कि युवती के बिस्तर पर करीब पांच फीट लंबी सांप की केंचुल रखी थी। काले कलर की स्वेटर की अंदर से आधी केंचुल बाहर निकली थी।

अफवाह ने पकड़ा जोर, गांव में मचा हड़कंप

देखते ही देखते यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. कुछ लोग डर के मारे युवती के घर के पास जाने से बचने लगे. महिलाएं घरों में पूजा-पाठ करने लगीं. बच्चे सहमे हुए थे. किसी को समझ नहीं आ रहा था कि यह सब क्या है अंधविश्वास, चमत्कार या कोई अनहोनी. हालात बिगड़ते देख परिजनों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही फफूंद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई.

ये भी पढ़े- कानपुर से दर्दनाक खबर, अस्पताल के वार्मर मशीन में जलकर नवजात की मौत

पुलिस पहुंची तो खुलने लगा राज

पुलिस ने सबसे पहले कमरे की जांच की. बिस्तर पर रखी केंचुल, कपड़े और बाकी सामान को देखा गया. शुरुआती तौर पर पुलिस भी सतर्क हो गई, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, कहानी की परतें खुलने लगीं. पुलिस को युवती के कमरे से कोई संघर्ष या जबरदस्ती के निशान नहीं मिले. घर के बाहर भी कुछ संदिग्ध नहीं था. इसके बाद पुलिस ने युवती के मोबाइल की जानकारी जुटाई और सर्विलांस पर लगाया.

ये भी पढ़े- UP News: ऑनलाइन गेम खेलते फटी दिमाग की नस, 22 साल के युवक की मौत

प्रेम प्रसंग का एंगल आया सामने

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों काफी समय से संपर्क में थे, लेकिन परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं था. इसी वजह से दोनों घर से भागने का रास्ता तलाश रहे थे. पुलिस के अनुसार, युवती ने जानबूझकर यह पूरा फिल्मी ड्रामा रचा, ताकि उसके अचानक गायब होने पर कोई सीधा शक न करे और मामला रहस्यमयी बन जाए. युवती ने पहले से सांप की केंचुल जुटाई, उसे कपड़ों में लपेटा और अपने बिस्तर पर सजा दिया. साथ ही चूड़ियां और सिंदूर भी छोड़ दिया, ताकि देखने वालों को लगे कि यह कोई सामान्य गुमशुदगी नहीं है.

ये भी पढ़े- UP News: आस्था सिंह vs रितु त्रिपाठी… कानपुर वाले वीडियो का सामने आया पूरा सच

नागिन बनने की अफवाह पूरी तरह निराधार

फफूंद थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि यह पूरा मामला किसी रहस्यमयी घटना का नहीं, बल्कि एक सोचा-समझा फिल्मी ड्रामा है. युवती का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया है और उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। गांव में फैली नागिन बनने की अफवाह पूरी तरह निराधार है.

ये भी पढ़े- मासूमों की मौत पर सवाल… गाजियाबाद सुसाइड केस में जांच की आंच तेज

Back to top button