
Veer Pahariya और Tara Sutaria के डेटिंग रूमर्स का मिला हिंट, वेकेशन फोटोज ने खोली पोल
Veer Pahariya And Tara Sutaria: वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया काफी वक्त से डेटिंग रूमर्स को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस बीच दोनों की पोस्ट ने इन रूमर्स को फिर से हवा दे दी है।
Veer Pahariya And Tara Sutaria: हाल ही में तारा सुतारिया और बॉलीवुड एक्टर वीर पहाड़िया की इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरह खींचा। दोनों ने जो वैकेशन की तस्वीरें अपने-अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, वे देखने में एक जैसी लगीं। इससे इनकी डेटिंग की अफवाह को और हवा मिली है।
ये भी पढ़े-
Ramayana के सेट से राम-लक्ष्मण का वीडियो वायरल, Ranbir Kapoor ने रवि दुबे को लगाया गले
वीर और तारा ने शेयर की पोस्ट
अक्षय कुमार के साथ फिल्म स्काई फोर्स से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले वीर पहाड़िया ने बीते दिन मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। इस पास्ट में वह एक यॉट पर पोज देते हुए दिखाई दिए। उनके पीछे एक बड़ा सा पहाड़ था। लुक की बात करें तो वीर ने ओपन-बटन शर्ट के साथ बॉक्सर और एक कैप पहन रखी थी। उनकी पोस्ट आने के कुछ देर बात तारा सुतारिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। दिलचस्प बात ये है कि उनकी पोस्ट में भी पहाड़ और समुद्र था।
View this post on Instagram
वीर पहाड़िया ने इसी साल बॉलीवुड में डेब्यू किया है, अक्षय कुमार के साथ वह फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में नजर आ चुके हैं। वहीं तारा ने भी अब तक कई फिल्में की हैं। अगले साल तारा पैन इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी।





