वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा, भूस्खलन होने से तीन श्रद्धालुओं की मौत

Vaishno Devi Landslide: जम्मू-कश्मीर के माता वैष्णो देवी मंदिर के नए मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है। कई श्रद्धालु इसकी चपेट में आए हैं। अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन होने से तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है

जम्मू एवं कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा (Vaishno Devi Landslide) हादसा हुआ है। यहां मार्ग पर पत्थर भरभराकर गिर गए। हादसा पैदल मार्ग पर पांची के पास दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन होने से कम से कम तीन तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू का काम किया जा रहा है। 

वैष्णो देवी मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा

अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजकर 35 मिनट पर भवन से तीन किमी आगे पंछी के पास भूस्खलन हुआ, जिससे ऊपरी लोहे की संरचना का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। भूस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और एक महिला सहित तीन घायल तीर्थयात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा उस समय हुआ जब तीर्थयात्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए त्रिकुटा पर्वत पर स्थित मंदिर की ओर जा रहे थे। अचानक पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर और मलबा गिरने लगा, जिससे मार्ग पर चल रहे श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए। भूस्खलन के कारण ऊपरी लोहे के ढांचे का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

बता दें कि, मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके कारण वैष्णो देवी मार्ग पर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं भूस्खलन के कारण वैष्णो देवी मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं को अन्य मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।

Back to top button