
सब्जियों का न्यूट्रिएंट्स बनाए रखने के लिए जरूर अपनाएं ये टिप्स

सब्जी और फल खाने की ऐसी चीजें हैं जिससे हमारे शरीर की पोषण संबंधी जरुरतें पूरी होती हैं। इसीलिए लोग बाजार से पौष्टिक सब्जी खरीदने का प्रयास करते हैं, लेकिन यह समझना जरूरी है आप जिस सब्जी को पौष्टिक समझकर बना रहे हैं क्या वास्तव में उससे पोषण मिल रहा है?
अगर सब्जी बनाने के तरीके में गलतियां की जाती हैं तो खाने का पूरा लाभ नहीं मिलता है। सब्जी के न्यूट्रिएंट्स को बनाए रखने के लिए उनको सही तरीके से बनाना बेहद जरूरी है।
यहाँ कुछ ऐसे टिप्स हैं जो हमे सब्जी बनाते समय जरूर फॉलो करना चाहिए।
अच्छे से धोएं
सब्जी बनाते समय सबसे जरूरी है कि उसे अच्छे से धोएं, उसके बाद काटें। इससे उसके न्यूट्रिएंट्स बरकरार रहते हैं। सब्जी को काटकर धोने से उसके कई जरूरी पोषक तत्व कम हो जाते हैं
छीलने का रखें ध्यान
सब्जियों को धोने के बाद छीलें। कई लोग सब्जी जब छीलते हैं तो छिलके को बेहद थिक छिल देते हैं। जबकि सब्जी के छिलके की एक पतली लेयर को निकालना चाहिए।
कई सब्जियों को उबाला जाता है। ऐसे में उबालने से पहले छीलने से विटामिन सी, फोलिक एसिड और दूसरे विटामिन खत्म हो जाते हैं।
बहुत बारीक न काटें
सब्जियों को काटते समय उनकों ज्यादा छोटा काटने से उनका सर्फेस एरिया बढ़ जाता है। जिसकी वजह से वह ज्यादा ऑक्सिजन के कॉन्टेक्ट में आते हैं और फिर उसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।
ज्यादा देर के लिए न भिगोएं
अक्सर खाना बनाने से पहले सब्जियों को काटकर भिगो दिया जाता है। लेकिन ज्यादा समय के लिए ऐसे नहीं रखना चाहिए। क्योंकि जब हम सब्जियों को पानी में भिगोते हैं तो उसके घुलनशील विटामिन और मिनरल्स खो जाते हैं।