करूर भगदड़ के पीड़ित परिवारों से मिले विजय, महाबलीपुरम में पार्टी ने की खास इंतजाम

Karur Stampede Updates: तमिलागा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय ने महाबलीपुरम के रिसॉर्ट ‘फोर पॉइंट्स’ में करूर भगदड़ मारे गए लोगों के परिजनों से निजी तौर पर मुलाकात की. ये मुलाकात पूरी तरह गोपनीय रखी गई, जिसमें मीडिया या पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी.

सूत्रों की माने तो विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ (TVK) ने हादसे में मारे गए पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात के लिए महाबलीपुरम के एक रिसॉर्ट में खास इंतजाम किए थे.

भगदड़ में हुई थी 41 लोगों की मौत
बता दें कि 27 सितंबर को करूर में विजय की चुनावी रैली के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें 41 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। उस घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया था, और विजय ने तब सार्वजनिक रूप से अपनी गहरी संवेदना प्रकट की थी। अब, उन्होंने व्यक्तिगत रूप से हर परिवार से मिलने का निर्णय लिया है ताकि वे उनके दुख में सहभागी बन सकें।

यह भी पढ़ें…

जम्मू-कश्मीर में चार राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी, NC और BJP के बीच टक्कर

रिसॉर्ट में बुक हुए थे 50 कमरे
बताया जा रहा है कि पार्टी ने इस मुलाकात के लिए करीब 50 कमरे बुक किए हैं, ताकि विजय व्यक्तिगत रूप से सभी पीड़ित परिवारों से मिल सकें और उन्हें सांत्वना दे सकें. लगभग 38 परिवार आठ निजी बसों में महाबलीपुरम पहुंचे, जबकि दो परिवार सोमवार सुबह विमान से पहुंचेंगे। तिरुप्पूर के एक परिवार ने हालांकि व्यक्तिगत कारणों से इस यात्रा में शामिल न होने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम में न तो मीडिया को आने की अनुमति है और न ही पार्टी कार्यकर्ताओं को मंजूरी दी गई.

यह भी पढ़ें…

Road Accident: हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर बस बनी आग का गोला, 20 लोग जिंदा जले

आगे की कार्रवाई
वहीं, मामले की गहन जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एफआईआर को दोबारा दर्ज कर ली है. ये कदम भगदड़ के कारणों, भीड़ प्रबंधन में लापरवाही और अन्य संभावित कमियों की पड़ताल के लिए उठाया गया है.

यह भी पढ़ें…

स्कूटी खरीदने सिक्के लेकर पहुंचा किसान, गिनने जुटा शो रूम का पूरा स्टाफ

Back to top button