UP News: मंदिर के महंत का नॉनवेज खाते VIDEO वायरल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Kanpur Viral Video: यूपी के कानपुर के भूतेश्वर मंदिर के महंत का नॉनवेज खाते हुए VIDEO वायरल होने के बाद भक्तों में इतना गुस्सा चढ़ गया कि उन्होंने पुजारी की पिटाई कर दी।

Kanpur Viral Video: कानपुर के रावतपुर क्षेत्र में भूतेश्वर मंदिर के पुजारी का नॉनवेज खाते हुए वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रविवार देर रात बवाल हो गया। नाराज स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर में पुजारी को देख लिया और आक्रोशित भीड़ ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर पुजारी की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह पुजारी को भीड़ से बचाकर थाने पहुंचाया।

मंदिर परिसर में बने कमरे में ही रहते हैं महंत

प्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित रावतपुर के केशवपुरम में बने भूतेश्वर मंदिर के महंत हैं और मंदिर परिसर में बने कमरे में ही रहते हैं। उनका बीते दो दिन पहले नॉनवेज खाते हुए एक फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस बात को लेकर इलाके के लोग नाराज थे। देर रात मंदिर परिसर में मौजूद गोलू पंडित को देख पब्लिक भड़क उठी। लोगों ने गोलू पंडित को बेरहमी से पीट दिया। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने 112 नंबर डायल कर कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह भीड़ से निकालकर गोलू को थाने ले आई। पिटाई से उनको कई जगह चोटें आई हैं। गोलू पंडित ने देर रात को रावतपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस गोलू कि तहरीर पर जांचकर कार्रवाई में जुट गई है।

ये भी पढ़े- UP News: लखनऊ में युवती से रेप का प्रयास, विरोध करने पर जानलेवा हमला

क्या बोले थाना प्रभारी?

रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि पीड़ित गोलू को भीड़ से मुक्त करा दिया गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मारपीट का वीडियो वायरल है। वायरल वीडियो के आधार पर सभी की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े- लखनऊ में VHRP ने मौलाना अब्दुल्ला का फूंका पुतला, गोपाल राय ने रासुका की मांग

Back to top button