विराट कोहली-गौतम गंभीर ने लिया एक दूसरे का ‘मसालेवाला’ इंटरव्यू

Kohli-Gambhir Interview: विराट कोहली-गौतम गंभीर ने चेन्नई टेस्ट से पहले एक दूसरे का ‘मसालेवाला’ इंटरव्यू लिया है। इस इंटरव्यू के दौरान दोनों ने एक दूसरे मैदान पर एग्रेसन को लेकर तमाम सवाल पूछे।

Virat Kohli Gautam Gambhir Interview: भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच कई बार आपसी झड़प को देखा जा चुका है। अब गंभीर और विराट एक साथ मिलकर भारतीय टीम को और बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान कोहली ने बीसीसीआई टीवी पर कोच गंभीर (Kohli-Gambhir Interview) का इंटरव्यू किया। इसका एक क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। इंटरव्यू की शुरुआत में कोहली ने कहा कि यह हम दोनों का मसालेदार इंटरव्यू है।

दोनों दिग्गजों के बीच क्या हुई बातचीत?

बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई वीडियो 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल से शुरू होती है, जिसमें गौतम गंभीर और विराट कोहली एक दूसरे के साथ बल्लेबाजी कर रहे होते हैं। इसके बाद गौतम गंभीर विराट की ऑस्ट्रेलिया सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए नजर आते हैं। टीम इंडिया के हेड कोच कहते हैं कि, ‘मुझे याद है कि ऑस्ट्रेलिया की सीरीज आपकी कितनी कमाल की रही थी। आपने रनों का अंबार लगाया था। वो आपको जोन में ले आया और मेरे लिए यह वही जोन है जब मैंने नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी की थी।’ बता दें कि नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट में गौतम ने 137 रन की शानदार पारी खेली थी।’

इसके बाद विराट कोहली ने गौतम गंभीर से पूछा कि जब आप मैदान पर विरोधी खिलाड़ियों से भिड़ते हैं तो आपको क्या लगता है कि इससे आप अपने जोन से बाहर आ जाएंगे और आउट हो जाएंगे या फिर आपको लगता है कि इससे आप और ज्यादा मोटिवेट हो जाएंगे। इस पर गंभीर ने हंसते हुए कहा, ‘तुम मुझसे ज्यादा मैदान पर भिड़े हो, मुझे लगता है कि तुम इस सवाल का जवाब मुझसे बेहतर दे सकते हो।’ विराट ने इस बात को मानते हुए कहा, ‘मैं तो ये ढूंढ़ रहा हूं कि कोई मेरी बात से एग्री करता है, मैं ये नहीं बोल रहा कि गलत है, मैं सोच रहा हूं कि कोई तो बोले कि हां यही होता है।’

Back to top button