Cricket: कोहली ने अपने रिटायरमेंट की बात कर मचाई खलबली

विराट कोहली ने एक इवेंट के दौरान पहली बार अपने रिटायरमेंट को लेकर बात की है। भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट का कहना है कि वो अपने रिटायरमेंट से पहले कोई भी अधूरा काम नहीं छोड़ना चाहते हैं।

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार प्लेयर विराट कोहली ने अपने विराट कोहली ने पहली बार अपने रिटायरमेंट को लेकर बात की है। साल 2008 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले विराट ने बीते 17 सालों में एक के एक रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवाया है। 35 साल के विराट कोहली अभी आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा हैं। बेंगलुरु में हुए रॉयल गाला डिनर के दौरान अनुभवी बल्लेबाज ने बताया कि उनके करियर को अलविदा कहने से पहले, मैं कोई भी काम अधूरा नहीं छोड़ना चाहता ताकि बाद में कोई पछतावा नहीं हो।

विराट कोहली ने फैंस को किया इमोशनल

कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिये 13 मैचों में 661 रन बनाए हैं। वहीं इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे हैं। आरसीबी द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में 35 वर्ष के कोहली ने कहा कि मलाल के बिना जीने की ललक ही उनकी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि मैं कोई भी काम अधूरा नहीं छोड़ना चाहता ताकि बाद में कोई पछतावा नहीं हो। विराट कोहली का कहना है कि एक बार क्रिकेट से जाने के बाद वह कुछ समय नजर भी नहीं आएंगे।

आईपीएल 2024 में विराट कोहली के नाम सबसे अधिक 5 अर्धशतक हैं, वहीं सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में वह तीसरे (56) तो सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट में दूसरे (33) पायदान पर हैं। भारत को अगले महीने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हिस्सा लेना है। कोहली को इस आईसीसी मेगा इवेंट के लिए भारतीय स्क्वॉड में चुना गया है। उम्मीद है कि कोहली आईपीएल की तरह इस टूर्नामेंट में भी अपने बल्ले से धमाल मचाएंगे।

Back to top button