गीला तौलिया स्किन को पहुंचा सकता है बड़ा नुकसान… लॉन्ड्री में न करें ये गलती

Health Tips: देशभर के कई डर्मेटोलॉजिस्ट्स ने हाल ही में चेतावनी जारी की है कि लोगों की रोजमर्रा की आदतों में शामिल एक सामान्य गलती गीला तौलिया बिना सुखाए छोड़ देना त्वचा संबंधी समस्याओं को तेजी से बढ़ा रहा है।

गीला तौलिए गलत जगह रख देने या सही तरीके से धूप में ना सुखाने की आदत आपकी स्किन के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है। अमेरिकन जर्नल ऑफ इंफेक्शन कंट्रोल जर्नल में प्रकाशित स्टडीज बताती है कि कुछ ही घंटों में गीला तौलिया कीटाणुओं का घर बन सकता।

इंफेक्शन का “हॉटस्पॉट” बन रहा है गीला तौलिया
विशेषज्ञों के अनुसार, नहाने के बाद गीला तौलिया बिस्तर, सोफा या टेबल पर छोड़ देने से उस पर कुछ घंटों में बैक्टीरिया और फंगस तेजी से बढ़ने लगते हैं।

  • स्टैफिलोकोकस,
  • E. coli,
  • और कई प्रकार के फंगल स्पोर्स

नमी और गर्माहट में तेजी से फैलते हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे तौलिए के बार-बार संपर्क में आने से रैशेज़, दानों, फंगल इंफेक्शन, और यहां तक कि स्किन एलर्जी तक का खतरा बढ़ जाता है।

सेंसिटिव स्किन पर ज़्यादा प्रभाव
जिन लोगों की स्किन पहले से संवेदनशील है या जिन्हें एक्ज़िमा, डर्मेटाइटिस जैसी समस्याएं हैं, उनके लिए गीला तौलिया और भी खतरनाक साबित हो सकता है। इन्हें पुराने लक्षण और ज्यादा खराब बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

बच्चों में तेजी से बढ़ी रही मायोपिया की समस्या, स्क्रीन टाइम और बंद कमरें है जिम्मेदार

टॉवेल हाइजीन कैसे रखें?

  • कितनी बार धोएं?

* फेस टॉवेल: 1–2 बार उपयोग के बाद ही

* बाथ टॉवेल: 3–4 बार इस्तेमाल के बाद

  • सही तरह से सुखाना
    तौलिया इस्तेमाल करने के बाद हमेशा

* खुली धूप

* अच्छी हवा
में सुखाएं।

  • किस तरह का टॉवेल चुनें?

* 100% कॉटन टॉवेल

* तेज पानी सोखने वाला

* एंटीबैक्टीरियल फैब्रिक

ये विकल्प स्किन के लिए ज्यादा सुरक्षित होते हैं।

  • टॉवेल शेयर न करें
    किसी का टॉवेल इस्तेमाल करने से दूसरे व्यक्ति के बैक्टीरिया आपकी त्वचा पर पहुंच जाते हैं, जिससे इंफेक्शन फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
  • पुराने टॉवेल बदल दें
    जिन तौलियों का फैब्रिक रफ हो चुका हो या जिनमें बदबू आती हो, उन्हें तुरंत बदला जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें…

Health Tips: सर्दियों का सुपरफूड है हरी मटर, रोज खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे

लॉन्ड्री में न करें ये गलती
विशेषज्ञों ने बताया कि लोग तौलिया धोते समय भी कुछ गलतियां करते हैं, जैसे—

  • जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट डालना,
  • तौलिए को जीन्स या भारी कपड़ों के साथ मशीन में धोना,
  • आधा सुखा तौलिया फोल्ड कर देना।

ये गलतियां भी तौलिए में बैक्टीरिया की बढ़त को बढ़ावा देती हैं।

यह भी पढ़ें…

बीमारियों को दावत है बार-बार गर्म किया भोजन, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

 

Back to top button