
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में ‘What Jhumka’
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है|

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के पहले गाने ‘तुम क्या मिले’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और आज फिल्म मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना ‘What Jhumka’ रिलीज कर दिया है| ‘तुम क्या मिले’ जहां एक रोमांटिक सॉन्ग था, वहीं ‘व्हाट झुमका’ एक पार्टी सॉन्ग है|
‘व्हाट झुमका’ एक जबरदस्त डांस नंबर और पैपी सॉन्ग है| इस गाने में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का शानदार डांस भी है| कुछ घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं| ‘व्हाट झुमका’ को अरिजीत सिंह और जोनिता गांधी ने आवाज दी है| इस गाने का म्यूजिक दिग्गज कंपोजर प्रीतम द्वारा कंपोज किया गया है|
अरिजीत सिंह के आवाज में दर्शकों को ये गाना काफी भा रहा है| साथ ही गाने में रणवीर और अलिया की जबरदस्त केमिस्ट्री भी सबका दिल जीतते दिख रही है|