
“विकास के वादे फेल, जनता पास: लखनऊ में लोगों ने चंदा जुटाकर खुद बनायीं सड़क”
UP News: राजधानी लखनऊ के इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड में नगर निगम और प्रशासन की उदासीनता से नाराज स्थानीय निवासियों ने अनोखी पहल करते हुए खुद ही सड़क और नाली का निर्माण करवा लिया। लंबे समय तक शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर लोगों ने चंदा जुटाकर यह काम पूरा कराया, जिससे अब यह मामला चर्चा में है।
कई बार शिकायत, फिर भी नहीं मिला समाधान:
स्थानीय लोगों का कहना है कि कल्याणी विहार इलाके में प्रशांत पब्लिक स्कूल के पास सड़क काफी समय से खराब थी और नाला भी टूट चुका था। इससे बरसात और गंदगी की समस्या बढ़ गई थी।
निवासियों के अनुसार, उन्होंने कई बार Lucknow Municipal Corporation और अन्य अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
चंदा जुटाकर खुद कराया निर्माण
आखिरकार मोहल्ले के लोगों ने आपस में बैठक कर चंदा इकट्ठा किया और मजदूर लगाकर सड़क व नाले का निर्माण शुरू कराया। कुछ ही दिनों में काम पूरा भी कर लिया गया।
स्थानीय निवासी एस.पी. मिश्रा ने बताया कि जब प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, तो लोगों ने खुद आगे आकर समस्या का समाधान किया।
यह भी पढ़ें…
विधानसभा में दिलचस्प वाकया… मिलावट पर BJP विधायक की टिप्पणी वायरल
जनप्रतिनिधियों पर भी नाराजगी
इलाके के लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि चुनाव के समय विकास के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर कोई मदद नहीं मिलती।
यह भी पढ़ें…
उन्नाव केस में दोषियों की बढ़ सकती है सजा? हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस
सोशल मीडिया पर वायरल
यह पहल अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है। कई लोग इसे नागरिक जागरूकता और सामुदायिक सहयोग का उदाहरण बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे प्रशासनिक व्यवस्था की विफलता के रूप में देख रहे हैं।
उठे बड़े सवाल
इस घटना ने शहर में बुनियादी सुविधाओं और जवाबदेही को लेकर नई बहस छेड़ दी है। सवाल उठ रहे हैं कि अगर नागरिक खुद ही सड़क और नाले बनवाने लगें, तो नगर निगम और सरकारी विभागों की भूमिका क्या रह जाएगी।
यह भी पढ़ें…





