
Heart Attack सोते समय क्यों होता है? एक्सपर्ट ने बताई 3 अहम वजहें
Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक (Heart Attack) अब आम समस्या बन चुका है और यह केवल बड़ी उम्र या बीमार लोगों तक सीमित नहीं है। फिट और स्वस्थ लोग भी इसका शिकार हो सकते हैं। आम धारणा है कि हार्ट अटैक केवल चलते-फिरते या खाने-पीने के दौरान होता है, लेकिन यह नींद में भी हो सकता है।
डॉ. प्रतीक चौधरी, सीनियर कंसल्टेंट और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, बताते हैं कि कुछ लोग नींद में हार्ट अटैक का शिकार हो सकते हैं। इसलिए दिल की हेल्थ पर समय-समय पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
नींद में हार्ट अटैक के लिए जोखिम वाले लोग
- मोटापे वाले लोग
- उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल वाले लोग
- दिल की पुरानी बीमारी वाले लोग
- तनावग्रस्त और नींद कम लेने वाले लोग
नींद में दिल की धड़कन धीमी होती है और हार्ट रेट कम रहता है, जिससे दिल पर दबाव कम होता है। लेकिन कभी-कभी यह स्थिति हार्ट अटैक का कारण बन सकती है।
सुबह जल्दी (Early Morning) खतरा अधिक
विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह जल्दी नींद से उठने के पहले के घंटे हार्ट अटैक के लिए सबसे जोखिम भरे माने जाते हैं।
- इस समय कैटिकोलामाइन और कॉर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है।
- ब्लड प्लेटलेट्स में क्लॉट बनने का खतरा अधिक होता है।
- इसका परिणाम हार्ट अटैक की संभावना में दोहरी वृद्धि के रूप में दिखता है।
यह भी पढ़ें…
बच्चों में तेजी से बढ़ी रही मायोपिया की समस्या, स्क्रीन टाइम और बंद कमरें है जिम्मेदार
नींद में हार्ट अटैक के संकेत
- सीने में दर्द या दबाव: हल्का या तेज़, कभी-कभी पीठ या हाथ तक फैलता है।
2. अचानक पसीना आना: बिना शारीरिक प्रयास के शरीर से पसीना निकलना।
3. उल्टी या मिचली का अनुभव
4. सांस लेने में तकलीफ: हल्की मेहनत या बिना कारण सांस फूलना। फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा होने का संकेत।
5. बार-बार चक्कर आना: मस्तिष्क तक पर्याप्त ऑक्सीजन न पहुंचने के कारण।
6. दिल की धड़कन में बदलाव: असामान्य, तेज़ या धीमी धड़कन।
ये संकेत अक्सर हार्ट अटैक से लगभग 1 महीने पहले दिखाई दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें…
Health Tips: सर्दियों का सुपरफूड है हरी मटर, रोज खाने से मिलेंगे जबरदस्त फायदे
रोकथाम और सावधानी
- लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- नियमित हृदय जांच और ECG कराएं।
- वजन, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण रखें।
- धूम्रपान और शराब से बचें।
- तनाव कम करें और पर्याप्त नींद लें।
हार्ट अटैक केवल एक्टिविटी के दौरान ही नहीं, बल्कि नींद में भी खतरनाक हो सकता है। शुरुआती चेतावनी संकेतों को पहचानना और समय पर चिकित्सकीय मदद लेना जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
यह भी पढ़ें…
बीमारियों को दावत है बार-बार गर्म किया भोजन, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. Live New India किसी तरह का दावा नहीं करता है.





