मंत्रिमंडल में मिलेगी मैथिली ठाकुर को जगह? बोलीं- पार्टी का फैसला ही होगा मान्य

Bihar News: बिहार में 20 नवंबर, गुरुवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले नव-निर्वाचित भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर सुर्खियों में हैं। अलीनगर सीट से पहली बार चुनाव जीतने वाली मैथिली ठाकुर ने अपनी जीत, भविष्य की योजनाओं और संभावित मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसी क्रम में मैथिली ठाकुर से मीडिया ने पूछा कि क्या वे मंत्रिमंडल में जगह की उम्मीद रखती हैं। इस पर उन्होंने स्पष्ट कहा—

“पार्टी का जो भी आदेश होगा, वो मेरे लिए मान्य होगा।”

पहली बार विधायक बनने की खुशी
मैथिली ने कहा कि कम उम्र में विधायक बनने का अनुभव उनके लिए बहुत नया है, लेकिन वे इसे सीखने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा—

“ये सब बहुत अच्छा लग रहा है। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे ये सौभाग्य मिला।”

जीत के बाद की योजनाएँ
अपने क्षेत्र के लिए योजनाओं पर बात करते हुए मैथिली ने कहा कि पार्टी का मैनिफेस्टो ही बहुत व्यापक है और उनकी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना होगी कि हर योजना का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुँचे।

उन्होंने कहा—

“हर घर तक योजनाओं के लाभ को पहुँचाना और यह सुनिश्चित करना कि कोई वंचित न रह जाए — वह सबसे जरूरी है।”

यह भी पढ़ें…

बिहार में नई सरकार की तैयारी तेज… नीतीश कुमार 10वीं बार बनेंगे मुख्यमंत्री

बच्चियों और कलाकारों के लिए योजनाएँ
एक कलाकार होने के नाते मैथिली ने महिलाओं और बच्चियों के लिए विशेष पहल करने की इच्छा जताई, जो संगीत में रुचि रखती हैं।

“जब मैं उन बच्चियों को देखती हूं जिन्हें गाने का शौक है, तो लगता है कि उनके लिए बहुत कुछ किया जाना चाहिए। शपथ ग्रहण के बाद इस दिशा में काम शुरू किया जाएगा।”

यह भी पढ़ें…

बिहार में बड़ी कार्रवाई… 2 करोड़ के हेरोइन के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

पार्टी दफ्तर में पहली मौजूदगी
जीत के बाद मैथिली ठाकुर पहली बार भाजपा के दफ्तर पहुंचीं, जहां विधायक दल की बैठक हुई। हाल ही में एक समारोह में उन्हें स्टेज पर भगवान श्री कृष्ण का गुणगान करते भी देखा गया, जिसमें उपस्थित लोग भी उनके साथ सुर में सुर मिला रहे थे।

शपथ ग्रहण के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पार्टी युवा चेहरों को मंत्रिमंडल में मौका देती है और क्या मैथिली ठाकुर उनमें शामिल होंगी।

यह भी पढ़ें…

बिहार में नई सरकार का शपथ समारोह… गांधी मैदान में तैयारियां तेज, लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद

Back to top button