क्या धरती से गायब हो जायेँगे पुरुष? ताजा स्टडी में हुए चौकाने वाले खुलासे

Male Extinction: एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने सभी को हैरान कर रख दिया है। दरअसल हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भविष्य में ऐसी स्थिति आ सकती है कि धरती पर सिर्फ लड़कियां हीं जन्म लेंगी। लड़के जन्म लेना बंद कर देंगे। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि धरती पर एक समय ऐसा आएगा जब पुरुष होंगे ही नहीं, सिर्फ महिलाएं होंगी।

जी हाँ एक स्टडी नई स्टडी बताती है कि Y क्रोमोसोम तेजी से कम (Y chromosome shrinking) हो रहे हैं। ऐसे में, आपके मन में भी कुछ सवाल उठ रहे होंगे जैसे कि अगर ये जेनेटिक बदलाव वाकई में हो गया तो क्या होगा? क्या कोई नया क्रोमोसोम पुरुष होने का फैसला करेगा या फिर प्रजनन के अन्य तंत्र विकसित होंगे। वैज्ञानिकों को डर है कि ये मनुष्य जाति के भविष्य के लिए खतरा भी बन सकता है।

पुरुषों में सिकुड़ रहा Y chromosomes
वैज्ञानिकों का कहना है कि पुरुषों के विकास के लिए जरूरी Y क्रोमोसोम सिकुड़ रहा है और हो सकता है भविष्य में खत्म हो जाए। यह सुनने में भले ही किसी साइंस फिक्शन फिल्म की कहानी लगे, पर ये सच है। एक बड़ा डर है कि अगर ऐसा हुआ तो सिर्फ लड़कियां ही पैदा होंगी। पुरुषों के XY क्रोमोसोम उनके शरीर को नर बनाते हैं, लेकिन Y क्रोमोसोम का लुप्त होना ये चिंता पैदा करता है कि क्या ये इंसानों की नई प्रजातियां बना सकता है?

ये है पुरुषों में बचे Y क्रोमोसोम के सक्रिय जीन
इस अध्ययन से पता चला है कि वाई क्रोमोसोम खराब हो रहा है। इसके अनुसार, X और Y की जोड़ी एक साधारण क्रोमोसोम हैं। इससे पता चलता है कि दोनों एक ही समय से थे। इसका मतलब यह होना चाहिए कि 166 मिलियन वर्षों में Y क्रोमोसोम के 900 में से 55 सक्रिय जीन ही बचे हैं।

11 मिलियन वर्षों में खत्म हो जाएंगे
मनुष्य और प्लैटिपस अलग-अलग विकसित हो रहे हैं। यह प्रति दस लाख वर्ष में लगभग पांच जीन की हानि है. इस दर पर, अंतिम 55 जीन 11 मिलियन वर्षों में खत्म हो जाएंगे। द वीक में पहले प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकांश Y दोहराव वाले ‘जंक डीएनए’ से बने हैं।

क्या पृथ्वी से गायब हो जायेँगे पुरुष?
प्रोफेसर ग्रेव्स ने कहा कि यह खोज एक वैकल्पिक संभावना का समर्थन करती है – कि मनुष्यों ने एक नया लिंग-निर्धारण जीन विकसित किया है। लेकिन लिंग निर्धारण करने वाले इस नए जीन को कई खतरों और बाधाओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह सब होने में दस लाख साल लगेंगे।

यह भी पढ़ें…

नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। लाइव न्यू इंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Back to top button