मंहगाई का एक और झटका: इतने रुपये बढ़ गए एलपीजी सिलेंडर के दाम

एलपीजी सिलेंडर

नई दिल्‍ली। देश की आम जनता को मंहगाई का एक और झटका लगा है। तेल विपणन कंपनी इंडियन आयल ने दिल्‍ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 Kg के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट आज 1 जुलाई से बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने एक सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की है।

इससे 809 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर अब 834.50 रुपए में मिलेगा। इसके साथ ही 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के रेट भी आज से बदल गए हैं। इसके रेट में 76.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। अब यह 1550 रुपए में मिलेगा।

बता दें कि बीते महीने कंपनी ने कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 122 रुपए की कटौती की थी। इससे 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर 1473.50 रुपए में मिल रहे थे। उस समय बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

क्‍या है राज्‍यों में कीमत

बता दें कि एलपीजी सिलेंडर के दाम राज्‍य दर राज्‍य बदलते रहते हैं। दिल्‍ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1550 रुपए हो गए हैं। जबकि मुंबई में 1507 रुपए हैं। वहीं कोलकाता में 1629 रुपए और चेन्‍नै में 1687.5 रुपए प्रति सिलेंडर हैं।

मई में भी नहीं बदले थे दाम

सिलेंडर के दाम में मई में भी कोई बदलाव नहीं हुआ था। हालांकि अप्रैल में 10 रुपये की कटौती की गई थी।

दिल्ली में इस साल जनवरी में एलपीजी सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया।

15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को LPG सिलेंडर के दाम 794 रुपये हो गए। मार्च में एलपीजी सिलेंडर का दाम 819 रुपये कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button