CM Yogi की मां पर टिप्पणी से नाराज कार्यकर्ता… एटा में जोरदार प्रदर्शन

UP News: एटा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध में कार्यकर्ताओं ने बिहार के मौलाना सलीम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।

शहीद पार्क से दीनदयाल चौक तक निकाला मार्च
जानकारी के मुताबिक विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दाल और विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने शहर के शहीद पार्क एटा से पंडित दीनदयाल चौक एटा तक मार्च निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और मौलाना सलीम के खिलाफ नारेबाजी की।

पुतले का चेहरा काला कर किया दहन
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मौलाना सलीम के पुतले का चेहरा काला किया और जूतों से मारते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री की मां के खिलाफ की गई टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक है और इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

यह भी पढ़ें…

रामनगरी पहुंचे सीएम योगी… हनुमानगढ़ी में पूजा के बाद रामलला के किए दर्शन

कार्रवाई की मांग
प्रदर्शन कर रहे संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि मौलाना सलीम के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना था कि इस तरह की बयानबाजी से समाज में तनाव पैदा होता है, इसलिए दोषी के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें…

ननद से विवाद में खुला सास की हत्या का राज… बहू और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी
प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए रखी, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

इस घटना के बाद एटा में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है और मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें…

PF न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग, UP वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने श्रम मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Back to top button