Health: हाइपरटेंशन का मरीज बना सकती हैं ये आदतें…

वर्ल्ड हाइटपरटेंशन डे हर साल 17 मई को मनाया जाता है। वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाने का उद्देश्य लोगों को हाई बीपी से होने वाले हेल्थ रिस्क के बारे में जागरुक करना है। दुनियाभर में करीब 1 अरब लोग हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है। ये आदतें आपको भी बीपी का मरीज बना सकती है।

World Hypertension Day: दुनिया में हाइपरटेंशन की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण हर साल लाखों लोग हार्ट अटैक और स्ट्रोक से अपनी जान गंवाते हैं। हर साल 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है। जिसका एकमात्र उद्देश्य लोगों के बीच हाइपरटेंशन बारे में जागरुकता फैलानी है। WHO के आंकड़ों की बात करें तो दुनिया भर में हाई ब्लड प्रेशर से करीब 1 अरब लोग पीड़ित हैं। हाई बीपी से हार्ट की बीमारी, स्ट्रोक और किडनी की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खराब आदतें आपको हाइपरटेंशन का मरीज बना सकती है। इन आदतों को आज ही बदले।

हाइटपरटेंशन का मरीज बना सकती हैं ये आदतें

वजन बहुत ज्यादा होना- अगर आपका वजन बहुत ज्यादा है तो आप ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है। ज्यादा वजन की वजह से किडनी और शरीर के दूसरे अंगों की रक्त वाहिकाओं में परिवर्तन होता है। ये चेंज अक्सर ब्लड प्रेशर हाई होने का कारण बनते हैं। इसलिए अपने मोटापे को कंट्रोल रखें। ज्यादा वजन से हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ता है। इससे आप हाइपरटेंशन के मरीज बन सकते हैं।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया प्लेटफार्म

व्यायाम ना करना- अगर आप किसी तरह की कोई फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर हाई होने के चांस बढ़ जाते हैं। एक्सरसाइज न करने से वजन बढ़ता है जो हाई ब्लड प्रेशर का खतरा पैदा करता है। जो लोग किसी तरह का व्यायाम नहीं करते हैं उनकी हार्ट बीट भी ज्यादा होती है।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया प्लेटफार्म

ज्यादा नमक का सेवन- ज्यादा नमक का इस्तेमाल भी आपके सेहत के लिए खतरा हो सकता है। तो इस आदत को अभी सुधार लें। दुनियाभर में हाई सोडियम जो नमक से मिलता है उसका सेवन करने से बीपी के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए पैकेट बंद, बाहर का खाना बंद कर दें। खाने में नमक का इस्तेमाल कम से कम करें। डब्ल्यूएचओ कई बार नमक को लेकर आगाह कर चुका है।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया प्लेटफार्म

तनाव में रहना- आजकल हर उम्र के लोगों में तनाव देखने को मिल रहा है। हर दूसरा व्यक्ति तनाव से जूझ रहा है। कुछ लोग तो छोटी-छोटी बातों पर भी टेंशन ले लेते है, लेकिन आपकी ये आदत आपको हाई बीपी का मरीज बना सकती है। तनाव से गुस्सा बढ़ने के साथ ब्लड प्रेशर हाई होने लगता है। इसलिए कूल रहने की कोशिश करें।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया प्लेटफार्म

धूम्रपान का सेवन- आजकल ज्यादातर लोग टेंशन के दूर भगाने के लिए धूम्रपान का सहारा ले लेते है। लेकिन ये आदत सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन है। ऑफिस जाने वाले लोग वीकेंड पर रिलेक्श होने के लिए शराब का सहारा लेते है तो ऐसा करके आप कुछ पलों के इंजॉयमेंट के लिए अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं। इसलिए धूम्रपान, तंबाकू और शराब का सेवन छोड़ दें। इससे हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया प्लेटफार्म
Back to top button