
इजरायल का ईरान पर हवाई हमला, अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- हम इसमें शामिल नहीं
Israel Strike on Iran: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान पर किया गया हमला पूरी तरह सफल रहा है. उन्होंने अपने देशवासियों से सतर्क रहने की अपील की है।
Israel Strike on Iran: इजरायल ने शुक्रवार सुबह ईरान (Israel Iran Attack) के खिलाफ बड़े हवाई हमले किए। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि यूएस ईरान के खिलाफ हमलों में शामिल नहीं है। ‘द व्हाइट हाउस’ के ‘एक्स’ हैंडल पर विदेश मंत्री के हवाले से लिखा गया, “आज रात (अमेरिकी समय के अनुसार), इजरायल ने ईरान के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की। हम ईरान के खिलाफ हमलों में शामिल नहीं हैं। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता क्षेत्र में अमेरिकी सेना की सुरक्षा करना है।”
ईरान के हमलों के खिलाफ अमेरिका
उन्होंने आगे कहा, “इजरायल ने हमें बताया कि उनके मुताबिक यह कार्रवाई उनकी आत्मरक्षा के लिए जरूरी थी। राष्ट्रपति ट्रंप और प्रशासन ने हमारी सेना की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं और हमारे क्षेत्रीय भागीदारों के साथ संपर्क में बने हुए हैं। मैं स्पष्ट कर दूं- ईरान को अमेरिकी हितों या कर्मियों को निशाना नहीं बनाना चाहिए।”
ये हमले तेहरान के परमाणु कार्यक्रम और इजरायल की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इसके कथित खतरे को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच हुए, जिससे ईरान में तनाव काफी बढ़ गया है। इसके साथ ही लंबे समय से चले आ रहे प्रतिद्वंद्वियों के बीच व्यापक संघर्ष की आशंका भी बढ़ गई है।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक टेलीविजन चैनल पर कहा कि इजरायल ने ‘अपने अस्तित्व के लिए ईरानी खतरे को कम करने हेतु लक्षित सैन्य अभियान’ शुरू किया है।
नेतन्याहू ने कहा, “यह अभियान तब तक चलेगा, जब तक हमारे खिलाफ विनाश के खतरे को दूर करने का कार्य पूरा नहीं हो जाता।”
इजरायल के हमले का पलटवार, ईरान ने 100 ड्रोन से किया हमला
इजरायली अटैक के बाद अब ईरान ने पलटवार किया है. ईरान ने इजरायल पर 100 ड्रोन से हमला किया है. इजरायल की तरफ से सभी ड्रोन को इंटरसेप्ट की कार्रवाई जारी है. वहीं, इजरायल ने ईरान पर 300 हवाई हमले किए हैं. इजरायली हमले के बाद ही खामेनेई ने कहा था कि इजरायल को कड़ी सजा मिलेगी.
इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने भी इस हमले की पुष्टि की है, जिन्होंने इसे खतरों को बेअसर करने के उद्देश्य से एक ‘प्रीमेप्टिव स्ट्राइक’ बताया है। कैट्ज ने राष्ट्रीय तैयारियों और नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे इजरायल में आपातकाल की विशेष स्थिति की भी घोषणा की है।
ईरानी स्टेट मीडिया के अनुसार शुक्रवार की सुबह राजधानी तेहरान के कई हिस्सों में जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।
इजरायल ने ईरान के आर्मी चीफ को भी मार गिराया
इजरायल के अटैक (Israel-Iran War News) में ईरान को एक और बड़ी चोट लगी है. इजरायल ने खामनेई के सबसे खास को मार गिराया है. जी हां, ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी इजरायली हमले में मारे गए हैं. इससे पहले इजरायल के हमले में आईआरजीसी के चीफ हुसैन सलामी की भी मौत हो गई. साथ ही कई न्यूक्लियर साइंटिस्ट भी मारे गए





