
Ayodhya: राम मंदिर पर ध्वजारोहण से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, मुस्लिमों को लेकर UN से की अपील
PM Modi Ayodhya Ram Mandir: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच केसरिया ध्वज फहराया।
PM Modi Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वज फहराए जाने से पाकिस्तान ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से भारत में मुस्लिम समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए हस्तक्षेप करने की अपील की है। पाकिस्तान का आरोप है कि भारत में मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है और उनकी धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन हो रहा है। फिलहाल, भारत सरकार की तरफ से इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
पाकिस्तान ने क्या कहा
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने लिखा, ‘पाकिस्तान ने आयोध्या में ऐतिहासिक बाबरी के स्थान पर बने तथाकथित राम मंदिर पर ध्वजारोहण पर चिंता जाहिर की है। सदियों पुरानी प्रार्थना की जगह को 6 दिसंबर 1992 में चरमपंथी भीड़ ने गिरा दिया था। इसके बाद भारत में हुई न्यायिक प्रक्रिया में जिम्मेदारों को बरी कर दिया गया और मस्जिद की जगह पर मंदिर निर्माण की अनुमति दी गई।’ पाकिस्तान ने भारत पर भेदभाव के आरोप लगाए।
जानबूझकर किया गया प्रयास
मानवाधिकार उल्लंघन के कई आरोप झेल चुके पाकिस्तान ने कहा, ‘यह भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर बढ़ते दबाव और मुस्लिम सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को जानबूझकर कम करने की कोशिश है।’ पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की अपील की है। पाकिस्तान ने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र और संबंधित अंतरराष्ट्रीय निकायों को इस्लामिक विरासत की सुरक्षा और सभी अल्पसंख्यकों के धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकारों की रक्षा में भूमिका निभानी चाहिए।’
ये भी पढ़े- बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार को मिला ध्वजारोहण का न्योता, जानें क्या बोलें इक़बाल
पाकिस्तान ने वैश्विक संस्थाओं से भी अपील की है कि वे संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से भारत में बढ़ते इस्लामोफोबिया और नफरत भरे भाषणों पर ध्यान दें। उसने मुस्लिम विरासत स्थलों की रक्षा और वैश्विक संधियों व सम्मेलनों के तहत अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप का आह्वान किया है।
ये भी पढ़े- अयोध्या में धर्मध्वजा स्थापना के बीच भावुक हुए रामलला के ड्रेस डिज़ाइनर मनीष त्रिपाठी
भारत सरकार से किया आग्रह
राम मंदिर पर हुए ध्वजारोहण से डरे हुए पाकिस्तान ने भारत सरकार से आग्रह किया कि मुसलमानों सहित सभी धार्मिक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करके और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दायित्वों के अनुसार उनके पूजा स्थलों की रक्षा करके अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे।
ये भी पढ़े- Ayodhya Dharma Dhwaj: धर्म ध्वज की पहली तस्वीर आई सामने, क्या है सूर्य-ॐ की खासियत?





